शाजापुर में 10 वर्षीय प्रियांशु की हत्या के विरोध में चक्काजाम, परिजनों ने उठाए पुलिस जांच पर सवाल
Shajapur Priyanshu Murder Case : शाजापुर जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम प्रियांशु मेवाड़ा की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को भोपाल मार्ग पर धरना देकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ, जो दोपहर 2:30 बजे तक जारी रहा। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला।
जानकारी के अनुसार ग्राम नांदनी निवासी कक्षा चौथी का छात्र प्रियांशु मेवाड़ा गुरुवार शाम अचानक लापता हो गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद शुक्रवार को गांव के पास स्थित बिजली कंपनी के पावर ग्रिड के नजदीक उसका शव बरामद हुआ। मासूम की मौत की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
परिजनों ने पुलिस जांच पर जताई नाराजगी
धरना स्थल पर मृतक के पिता सुरेश मेवाड़ा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस सही दिशा में जांच नहीं कर रही है और वास्तविक आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस नाबालिग को मामले में आरोपी बताया जा रहा है, वह हत्या में शामिल नहीं है। परिवार ने पुलिस पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप भी लगाया। परिजनों की मांग है कि मामले की जांच सीआईडी या किसी स्वतंत्र उच्च स्तरीय एजेंसी से कराई जाए, ताकि मासूम को न्याय मिल सके।
पूर्व विधायक कुणाल चौधरी पहुंचे, निष्पक्ष जांच की मांग
प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद कालापीपल के पूर्व कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर समर्थन दिया और पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर वास्तविक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें : केन-बेतवा लिंक परियोजना विवाद: अरुण यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- दबाई जा रही है आंदोलनकारियों की आवाज
भारी पुलिस बल तैनात, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय और शुजालपुर एसडीओपी निमिष देशमुख मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों से चर्चा कर प्रदर्शन खत्म कराया। सुरक्षा के लिहाज से कालापीपल, शुजालपुर सहित आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
CM Mohan Yadav On Road Development: शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक मंच से सियासी गलियारों में हलचल मचाने वाला वाकया सामने आया है। क्षेत्र में सड़कों की बदहाली से नाराज भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने जब मंच से ही अपनी व्यथा सुनाते हुए यहां तक कह दिया कि अगर सड़कें नहीं बनीं तो वह जूते-चप्पल त्याग देंगे।
तो कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेहद सधे हुए लेकिन कड़े अंदाज में उन्हें जवाब दिया। मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया और विधायक का बयान अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है।
घनश्याम चंद्रवंशी ने जनता के सामने सरकार से रखी थी भावुक मांग​
​एक विकास कार्यक्रम के दौरान विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने जनता के सामने अपनी ही सरकार के सामने भावुक मांग रख दी उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र कालापीपल की सड़कें जर्जर हैं और जब तक इनका निर्माण नहीं हो जाता, वे जूते-चप्पल 10 साल तक नहीं पहनेंगे।
सीएम मोहन यादव ने लगाया विधायक की जिद पर विराम​
जैसे ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बारी आई, उन्होंने मंच से ही विधायक की इस जिद पर विराम लगा दिया। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए लेकिन दृढ़ता के साथ कहा कि आपको जूते-चप्पल छोड़ने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कालापीपल विधानसभा क्षेत्र को एक या दो नहीं, बल्कि कुल 17 नई सड़कों की सौगात दी जाएगी।
सीएम ने दी जनप्रतिनिधियों के आचरण को लेकर बड़ी नसीहत
​इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सार्वजनिक मंचों पर जनप्रतिनिधियों के आचरण को लेकर बड़ी नसीहत भी दे डाली। उन्होंने विधायक चंद्रवंशी को टोकते हुए कहा कि नेताओं को जनता के सामने अपनी बात रखते समय मर्यादा और अपने शब्दों के चयन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस तरह की घोषणाएं या कसमें खाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार काम करने के लिए ही बैठी है
​विकास कार्यों और पर्यावरण का दिया संदेश
​इस तल्ख और नसीहत भरे मोड़ के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सकारात्मक दिशा में मोड़ा। उन्होंने क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। सीएम ने सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा।
यह भी पढ़ें: MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
शाजापुर के पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल में खाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, महिला रसोइया घायल; CCTV में कैद हुई घटना
Shajapur Hostel Cooker Blast: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले स्थित एक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में सोमवार सुबह खाना बनाते समय बड़ा हादसा हो गया। छात्रावास की रसोई में रखा प्रेशर कुकर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे खाना बना रही महिला रसोइया गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के समय छात्रावास में मौजूद छात्रों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की पूरी घटना किचन में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे छात्रावास की महिला कर्मचारी रामकन्या बाई छात्रों के लिए दोपहर का भोजन तैयार कर रही थीं। उन्होंने गैस चूल्हे के एक बर्नर पर कड़ाही रखी हुई थी, जबकि दूसरे बर्नर पर दाल पकाने के लिए प्रेशर कुकर रखा था।
छात्रों ने दिखाई सूझबूझ, टला बड़ा खतरा
हादसे के समय छात्रावास में 12 छात्र मौजूद थे। विस्फोट की आवाज सुनते ही छात्र अभिषेक डाबी और अन्य साथी तत्काल रसोई की ओर दौड़े। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए छात्रों ने तुरंत गैस बंद कर दी, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। घायल रामकन्या बाई ने भी हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल अपने ऊपर पानी डाला, जिससे जलन को कुछ हद तक कम किया जा सका। छात्रों और कर्मचारियों की तत्परता ने हालात को और बिगड़ने से बचा लिया।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
रसोई में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा हादसा रिकॉर्ड हो गया है। वीडियो में अचानक हुए धमाके और उसके बाद की अफरा-तफरी साफ दिखाई दे रही है। घटना के बाद छात्रावास प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही छात्रों कुकर को छुआ, वह अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि कुकर का ढक्कन उड़कर सीधे उनकी छाती से जा टकराया। वहीं गर्म दाल और कुकर के हिस्सों की चपेट में आने से उनके हाथ भी बुरी तरह झुलस गए।
यह भी पढ़ें:  पन्ना में JK सीमेंट के खिलाफ फूटा गुस्सा, घंटा-थाली बजाकर सड़क पर उतरे युवा; तहसील कार्यालय बना रणक्षेत्र
जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
हादसे के बाद घायल रामकन्या बाई को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने बताया कि वह छात्रों के लिए दाल-चावल बना रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि गैस चूल्हा भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिला अस्पताल के डॉ. अरुण पाटीदार ने बताया कि महिला का उपचार जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
कांग्रेस की नेतृत्व क्षमता पर उठाए गंभीर सवाल
​जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस की नेतृत्व क्षमता पर गंभीर सवाल उठाए। इंदौर लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा ​कि आज़ादी के बाद कांग्रेस का ऐसा रद्दी अध्यक्ष किसी ने नहीं देखा, जिसके कार्यकाल में चुनाव के बीच ही पार्टी का उम्मीदवार मैदान छोड़कर भाग गया। जो नेता अपनी खुद की विधानसभा सीट तक नहीं बचा पाया, उसे कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।
सीएम मोहन यादव ने जीतू पटवारी पर साधा निशाना
​सीएम डॉ मोहन यादव ने तंज कसा कि कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व का ऐसा अकाल पड़ा है कि हारने वाले नेताओं को बड़े पदों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की बयार चल रही है और विपक्ष के नेता केवल हाय-तौबा मचा रहे हैं।
शाजापुर के आयोजन में गुस्से में सीएम डॉक्टर मोहन यादव। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को कहा दो कौड़ी का रद्दी प्रदेश अध्यक्ष जो अपने विधानसभा भी बचा नहीं पाया और जिसके शहर में लोकसभा प्रत्याशी चुनाव से भाग गया pic.twitter.com/1IcsVx2hes
— SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) May 31, 2026
सीएम मोहन यादव ने दी विकास कार्यों की सौगात
​राजनीतिक हमलों के बीच मुख्यमंत्री ने शुजालपुर को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी और कई परियोजनाओं का भूमि पूजन व लोकार्पण किया। इस दौरान मंच पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी सहित कई वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेता भी मौजूद रहे।
बता दें कि सीएम मोहन यादव ने सुजालपुर वाले कार्यक्रम में किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि सरकार खेती के साथ कृषि आधारित उद्योगों को भी बढ़ावा दे रही है जिससे दालों का उत्पादन और प्रसंस्करण प्रदेश में ही हो। उन्होंने बताया कि तुअर दाल के आयात पर कारखानों को टैक्स में राहत दी गई है।
CM Mohan Yadav Shujalpur Visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 मई को अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने शाजापुर जिले के शुजालपुर में एक तरफ जनप्रतिनिधियों-किसानों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 134वां संस्करण सुना, तो दूसरी तरफ किसानों के साथ आत्मीय संवाद किया।
संवाद में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर स्थिति में किसानों की आय बढ़ाएगी। इतना ही नहीं, गांव से शहर आकर सामान बेचने वाले किसानों की जान बचाने के लिए सरकार उन्हें हेलमेट देगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती बल्कि उन्हें धरातल पर लागू भी करती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 1 करोड़ मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदी का रिकॉर्ड बना है। लगभग 14 लाख किसानों से गेहूं खरीदकर मध्य प्रदेश ने देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार भावांतर योजना से सोयाबीन किसानों को लाभ दे रही है और पहली बार उड़द पर बोनस देकर दलहन उत्पादन को भी प्रोत्साहित कर रही है।
मूंग के साथ उड़द पर भी 600 रूपये का मिलेगा बोनस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार खेती के साथ कृषि आधारित उद्योगों को भी बढ़ावा दे रही है जिससे दालों का उत्पादन और प्रसंस्करण प्रदेश में ही हो। उन्होंने बताया कि तुअर दाल के आयात पर कारखानों को टैक्स में राहत दी गई है। सरकार कपास सहित विभिन्न फसलों के किसानों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि रबी सीजन में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही मूंग और उड़द उत्पादकों का पंजीयन शुरू हो चुका है तथा उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल विशेष बोनस दिया जाएगा।
मिशन ज्ञान पर फोकस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम गरीब-युवा-अन्नदाता-महिलाओं के लिए भी काम कर रहे हैं। किसान दूध-फल-सब्जी जैसा सामान मोटरसाइकिल पर गांव से शहर लाते हैं। हेलमेट न होने की वजह से उन पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मध्य प्रदेश सरकार हेलमेट देकर किसानों की जान बचाएगी। इस तरह हम दुर्घटनाओं को भी रोकेंगे और किसानों को सुरक्षा की गारंटी भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन को लेकर भी हमारी सरकार योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आवारा पशुओं के लिए गौशाला बनवा रहे हैं।
गौ पालकों को सरकार प्रति गाय करेगी 40 रुपये भुगतान
हम गौ-माता का पालन करने वाले को प्रति गाय 40 रुपये रोज भुगतान कर रहे हैं। जिससे, गौमाता को भूखा न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि हम गौमूत्र सहित कई बातों पर रिसर्च को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हमारी प्रतिबद्धता है कि आने वाले दिनों में हम दूध का उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाएं। नेशनल डेयरी बोर्ड के माध्यम से हम दूध का कलेक्शन 15 लाख लीटर तक ले गए हैं। हमें दूध उत्पादन में देश में 20 फीसदी का योगदान करना है। इस तरह हमारे किसानों की आय दूध के माध्यम से भी बढ़ रही है।
शाजापुर में 44 करोड़ रुपये की जमीन के लिए खूनी संग्राम, गार्ड ने की अंधाधुंध फायरिंग; दो घायल- देखें VIDEO
Shajapur Kalapipal Land Dispute Firing: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में 44 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को लेकर सोमवार को हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, फायरिंग हुई और वाहन से कुचलने की कोशिश किए जाने के आरोप भी लगे। घटना के दो दिन बाद बुधवार को इस पूरी वारदात के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
बता दें कि यह पूरा विवाद एक निजी जमीन को लेकर है, जिसमें एक फर्म पार्टनर भी है। जिसको लेकर एक पक्ष ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिस की थी, उसके बाद यह विवाद इतना ज्यादा भड़क गया।
​क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, यह पूरा विवाद करतार सिंह गुरुदत्ता की निजी स्वामित्व वाली जमीन को लेकर है, जिसमें उन्होंने ‘चंद्रमौली प्रॉपर्टी फर्म’ के साथ साझेदारी की है। इस जमीन का 8 मई 2026 को सीमांकन किया गया था, जिस पर रामसिंह और बाबूलाल अहिरवार परिवार ने आपत्ति दर्ज कराई थी। हालांकि, तहसीलदार न्यायालय ने उनकी आपत्ति खारिज कर दी थी।
फायरिंग में दो युवक घायल एक ही हालत गंभीर
सोमवार को चंद्रमौली प्रॉपर्टी फर्म के मजदूर और निजी सुरक्षा गार्ड जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान अहिरवार परिवार और गार्डों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि संघर्ष के दौरान गार्डों ने फायरिंग कर दी, जिसमें अहिरवार परिवार के दो युवक घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए राजधानी भोपाल रेफर किया गया है।
शाजापुर, मध्यप्रदेश 44 करोड़ की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद का मामला जमीन पर कब्जे के दौरान हुई फायरिंग, हथियारों के साथ मारपीट और पजेरो गाड़ी से लोगों को कुचलने का लाइव वीडियो@MPPoliceDeptt @BJP4MP @jitupatwari @INCMP pic.twitter.com/CrdmhhLJ12
— Gaurav Kumar (@gaurav1307kumar) May 27, 2026
पुलिस ने मामले की जांच की शुरू
​कालापीपल निवासी भारत सिंह सूर्यवंशी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम को गोली चलाने वाले चार निजी सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्थल से 70 एमएम बंदूक के कारतूस और खोखे भी बरामद किए गए हैं। इस पूरे मामले पर एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमने प्रकरण दर्ज कर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। कानून हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
शाजापुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह सक्रिय, शादी के नाम पर दो परिवारों से ठगे ₹5.5 लाख रुपए, थाने पहुंचे पीड़ित
पीड़ित निर्भय सिंह ने बताया कि उनके बेटे धर्मेंद्र की शादी झाबुआ निवासी ज्योति नाम की युवती से कराई गई थी। इसके लिए दलालों ने करीब 2 लाख रुपए लिए थे। 19 नवंबर 2025 को शादी से जुड़े दस्तावेज भी तैयार किए गए, लेकिन शादी के करीब 15 दिन बाद ही ज्योति ने दादी की बीमारी का बहाना बनाया और मायके जाने के बाद वापस नहीं लौटी।
15 दिन बाद दुल्हन फरार
इसी तरह गांव के अर्जुन के साथ भी धोखाधड़ी हुई। उसकी शादी रानू बाई मिश्रा नाम की महिला से कराई गई थी। आरोपियों ने खुद को लड़की के रिश्तेदार बताते हुए शादी के नाम पर करीब 3 लाख रुपए वसूल लिए। शादी के 15 दिन बाद रानू बाई इंदौर जाने का कहकर घर से निकली और मोबाइल फोन व चांदी की पायजेब लेकर फरार हो गई।
जान से मारने की धमकी दी
लुटेरी दुल्हन से पीड़ित परिवारों का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो गिरोह के सदस्यों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। परिवारों के पास पैसों के लेन-देन के वीडियो, शादी की तस्वीरें और कुछ पहचान दस्तावेज भी मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस को सौंपा गया है।
तीन जिलों तक फैला नेटवर्क
शिकायत के मुताबिक इस गिरोह का नेटवर्क तीन जिलों तक फैला हुआ है। इसमें शाजापुर जिले का स्थानीय दलाल नारायण पांडा, उज्जैन जिले की तराना तहसील का रहने वाला बाबू और धार जिले का सुखराम शामिल है। आरोप है कि सुखराम इस पूरे गिरोह का मुख्य सरगना है, जो लड़कियों से संपर्क कर सौदेबाजी और पैसों का लेन-देन संभालता था।
ये भी पढ़ें : इंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पीड़ितों ने 21 मई को सुनेरा थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी थी। हालांकि उनका आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। वहीं सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
शाजापुर में दर्दनाक हादसा: AC बस में जिंदा जल गया 4 साल का मासूम, आग बुझाने आई फायर ब्रिगेड में नहीं था पानी
Shajapur Bus Fire: शाजापुर में दर्दनाक हादसे में 4 साल के मासूम बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई। शुक्रवार रात को इंदौर से गवालियर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस एसी बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में मासूम आ गया। ड्राइवर और क्लीनर लोगों की जान बचाने की जगह मौके से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक सफर के दौरान बस में वायरिंग जलने जैसी बदबू आ रही थी। कई यात्रियों ने इसकी शिकायत ड्राइवर से की, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया। रात करीब 12 बजे बस नेशनल हाईवे पर स्थित होटल पर रुकी। कुछ यात्री नीचे उतर गए, जबकि कई लोग बस में ही बैठे रहे।
अचानक भड़की आग
करीब पांच मिनट बाद बस में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान 4 वर्षीय अनय भीड़ और धुएं के बीच फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। परिजन उसे बचाने पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल हो चुकी थी।
ना इमरजेंसी गेट और ना ही था अग्निशमन यंत्र
हैरानी की बात ये है कि बस में न इमरजेंसी गेट था और न ही कोई अग्निशमन यंत्र मौजूद था। यहां तक कि बस का मुख्य दरवाजा भी नहीं खुल रहा था। स्थानीय लोगों ने खिड़कियां और कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे के बाद ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए। आग बुझाने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला। प्रशासन ने जेसीबी और वेल्डिंग मशीन की मदद से बस को काटकर सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे बाद सीट के नीचे से मासूम का कंकाल बरामद हुआ।
मासूम के पिता ने पेश की मिसाल
बस में आग लगने के इस दर्दनाक हादसे के बीच मासूम के पिता अभिषेक जैन ने इंसानियत की मिसाल भी पेश की। बस के अंदर मिले लाखों रुपए के सोने के जेवर उन्होंने पुलिस को सौंप दिए। साथ ही अपनी जान जोखिम में डालकर कई यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।
ये भी पढ़ें : MP में गर्मी का तांडव, 37 जिलों में हीटवेव अलर्ट, राजधानी में पिघल गया सड़कों का डामर
आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड में नहीं था पानी
परिजनों ने फायर ब्रिगेड और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। अभिषेक जैन ने बताया कि पहली फायर ब्रिगेड आधे घंटे बाद पहुंची, लेकिन उसमें पानी ही नहीं था। बाद में मक्सी, तराना और शाजापुर से पहुंचीं पांच दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।