Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Seoni News: बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, पहली बारिश में खुली पंचायत के विकास दावों की पोल

Seoni News : सिवनी के केवलारी जनपद की ग्राम पंचायत चोरापाठा में श्मशान घाट पर टीन शेड नहीं होने से बारिश के बीच तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार करना पड़ा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Reported By: मनीष तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 05, 2026 | 01:59 PM

तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Seoni Shamshan Ghat Tin Shed: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की केवलारी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चोरापाठा में पहली ही बारिश ने पंचायत के विकास दावों की हकीकत उजागर कर दी। गांव के श्मशान घाट पर टीन शेड जैसी बुनियादी सुविधा नहीं होने के कारण एक परिवार को मूसलाधार बारिश के बीच तिरपाल लगाकर अपने परिजन का अंतिम संस्कार करना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंचायत की व्यवस्थाओं और ग्रामीण विकास कार्यों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के दौरान लगातार बारिश हो रही थी। श्मशान घाट पर बारिश से बचने के लिए कोई स्थायी टीन शेड या आश्रय स्थल नहीं होने से परिजनों और ग्रामीणों ने तिरपाल बांधकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। शोक की घड़ी में इस तरह की परेशानी का सामना करने से लोगों में नाराजगी है।

मांग के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए

ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट पर टीन शेड और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन ग्राम पंचायत की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई देता है। पहली ही बारिश में यह स्थिति सामने आने से पंचायत की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Sagar News: महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ मामले में भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

कैलारस में किसानों की हुंकार: ‘गोली खाएंगे, जेल जाएंगे… लेकिन शक्कर कारखाना बिकने नहीं देंगे’

डिंडौरी में 108 एम्बुलेंस बनी जीवनदायिनी: रास्ते में स्टाफ ने कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

बालाघाट में भालू का शिकार: शव के कई टुकड़े कर कुएं में फेंका, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

वायरल हो रहा वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग पंचायत और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट जैसी सार्वजनिक और संवेदनशील जगह पर टीन शेड, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं होना जरूरी है, ताकि किसी भी परिवार को अंतिम विदाई जैसे भावुक अवसर पर कठिन परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें : कैलारस में किसानों की हुंकार: ‘गोली खाएंगे, जेल जाएंगे… लेकिन शक्कर कारखाना बिकने नहीं देंगे’

टीन शेड लगवाने की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि चोरापाठा के श्मशान घाट पर जल्द से जल्द टीन शेड सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले मानसून में ऐसी घटनाएं दोबारा सामने आ सकती हैं। वायरल वीडियो के बाद अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Seoni chhorapatha shamshan ghat no tin shed cremation under tarpaulin rain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 01:59 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.