Sagar News: महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ मामले में भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी
Bundelkhand Medical College: सागर में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले के दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
बीजेपी नेता गिरफ्तार (फोटो सोर्स- नवभारत)
Sagar Woman Doctor Molestation Case: सागर जिले में महिला डॉक्टर से कथित छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) की एक महिला डॉक्टर ने भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव और उनके एक साथी पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया था और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों, जूनियर डॉक्टरों तथा नर्सिंग स्टाफ ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान अस्पताल परिसर में कामकाज भी प्रभावित हुआ और बाहर चक्काजाम जैसी स्थिति बन गई थी।
अनिल श्रीवास्तव गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में नामजद दूसरे आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
कैलारस में किसानों की हुंकार: ‘गोली खाएंगे, जेल जाएंगे… लेकिन शक्कर कारखाना बिकने नहीं देंगे’
डिंडौरी में 108 एम्बुलेंस बनी जीवनदायिनी: रास्ते में स्टाफ ने कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
बालाघाट में भालू का शिकार: शव के कई टुकड़े कर कुएं में फेंका, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार
ग्वालियर के पदमपुर खेरिया में बिजली संकट गहराया, ग्रामीणों ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, चक्काजाम की चेतावनी
मामले की निष्पक्ष जांच जारी
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस कार्रवाई के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर हमला, बोले- पार्टी की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई
प्रदेशभर में छाया रहा था मुद्दा
गौरतलब है कि इस मामले ने प्रदेशभर में चर्चा बटोरी थी। डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सभी की नजर दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिस जांच की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
