सीहोर में अवैध संबंधों के शक में युवक की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या, इलाके में दहशत; जानें पूरा मामला
Sehore Yoth Murder Case: सीहोर के पचामा में दिनदहाड़े बैंक के पास 32 वर्षीय बबलू मालवीय की चाकू मारकर हत्या, बारवाखेड़ी के प्रताप पर पुरानी रंजिश में कत्ल का आरोप, जांच जारी।
- Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: सजल रघुवंशी
सीहोर मर्डर केस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Youth Stabbed To Death In Sehore: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पचामा में आज दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक बैंक के पास दिनदहाड़े एक 32 वर्षीय युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।
सरेआम बाजार में हुई इस खूनी वारदात से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल व्याप्त हो गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बैंक के पास दिया वारदात को अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की सीहोर जिले पहचान ग्राम पचामा निवासी 32 वर्षीय बबलू मालवीय के रूप में हुई है। दोपहर के समय जब बबलू पचामा स्थित बैंक के पास से गुजर रहा था, तभी घात लगाए बैठे हमलावर ने उस पर अचानक धावा बोल दिया। आरोपी ने बिना संभलने का मौका दिए बबलू पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। अत्यधिक खून बह जाने के कारण बबलू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या को देखकर आसपास के लोग स्तब्ध रह गए।
सम्बंधित ख़बरें
नीमच के जावद में भारी तनाव; अस्पताल लोकार्पण में पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों ने घेरा
छिंदवाड़ा में लव जिहाद की शिकार हुई युवती, पैसो और धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव; जानें पूरा मामला
बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात; युवाओं को दिया यह संदेश
ग्वालियर में नवविवाहित दम्पत्ति ने की आत्महत्या; कमरे में फंदे से लटकते मिले शव 15 महीने पहले हुई थी शादी
अवैध संबंध बनी हत्या की वजह
पुलिस जांच और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस खौफनाक वारदात के पीछे अवैध संबंधों का विवाद सामने आ रहा है। इस हत्या का आरोप ग्राम बारवाखेड़ी के रहने वाले प्रताप नामक व्यक्ति पर लगा है। बताया जा रहा है कि मृतक बबलू की पत्नी के साथ आरोपी के कथित तौर पर संबंध थे, जिसे लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से रंजिश चल रही थी। इसी विवाद और रंजिश के चलते आज दोपहर आरोपी प्रताप ने बबलू को सरेआम अपना निशाना बनाया और उसकी जान ले ली।
जांच में जुटी पुलिस, आरोपी की तलाश तेज
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर रवाना हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस प्रशासन का बयान मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: नीमच के जावद में भारी तनाव; अस्पताल लोकार्पण में पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों ने घेरा
आरोपी प्रताप की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
