Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीहोर में वेतन न मिलने से आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, कलेक्टोरेट के सामने चक्का जाम; पुराना बस स्टैंड ठप

ASHA Workers Chakka Jam: सीहोर में फूटा आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, कलेक्टॉरेट के सामने सड़क पर किया चक्का जाम, भोपाल-इंदौर पुराना मार्ग ठप, नियमित मानदेय की उठाई मांग।

  • Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 06, 2026 | 03:51 PM

आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

ASHA Workers Protest In Sehore: अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं के निराकरण न होने से नाराज सीहोर की आशा कार्यकर्ताओं का आक्रोश सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लामबंद होकर पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने भोपाल-इंदौर पुराने मार्ग पर कलेक्टोरेट के सामने जोरदार प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया।

इस अचानक किए गए चक्का जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पुराना बस स्टैंड रोड पूरी तरह ठप हो गया और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

​24 घंटे काम, फिर भी वेतन का अता-पता नहीं

​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं आशा कार्यकर्ता रानी राठौर ने प्रशासन और शासन की व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी आवाज मुखर की। उन्होंने कहा कि हमारा मानदेय अभी तक नहीं आया है, जिससे हम सभी कार्यकर्ता आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और बेहद परेशान हैं। हमसे दिन-रात 24-24 घंटे काम लिया जा रहा है, लेकिन शासन स्तर पर हमारी कोई सुध लेने वाला नहीं है। हमें अपने भविष्य की चिंता सता रही है कि आखिर कब हमारी इन बुनियादी समस्याओं का स्थाई समाधान किया जाएगा।”

सम्बंधित ख़बरें

MP में बनेगी घातक मिसाइलें… अदाणी ग्रुप 2500 करोड़ का करेगा निवेश, प्रोजेक्ट से बदलेगी देश की किस्मत!

इंदौर में पीएम ई-बस सेवा की शुरुआत, 10 इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू

Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO

जबलपुर केंद्रीय जेल में शिलान्यास; स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा ‘बाबूजी’ की स्मृति में बनेगा भव्य सभा भवन

​अस्पताल के बाहर भी गूंजी नारेबाजी, पुलिस बल रहा तैनात

​प्रदर्शन के दौरान कलेक्टोरेट मार्ग के साथ-साथ ‘वेदांता हार्ट केयर हॉस्पिटल’ के सामने का नजारा भी पूरी तरह बदला नजर आया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सैकड़ों की तादाद में बैंगनी रंग की साड़ी पहने आशा कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध होकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। ​स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने-बुझाने और बंद पड़े यातायात को सुचारू कराने का लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़ी रहीं।

यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव: भाजपा से नरोत्तम मिश्रा की दावेदारी मजबूत, कांग्रेस शोभा भारती पर खेल सकती है सहानुभूति कार्ड

​मांगें पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी

​प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने दो टूक शब्दों में जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता और समय पर नियमित मानदेय की गारंटी नहीं मिलती, उनका यह विरोध प्रदर्शन थमेगा नहीं। आने वाले दिनों में वे अपने इस आंदोलन को और उग्र करते हुए अलग-अलग रूपों में प्रदर्शन जारी रखेंगी।

Sehore asha workers protest over unpaid salaries chakka jam at collectorate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 03:51 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.