इंदौर में पीएम ई-बस सेवा की शुरुआत, 10 इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू
Indore Gets E Buses:इंदौर में पीएम ई-बस सेवा के तहत 10 अत्याधुनिक वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू हो गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये बसें शहर में जल्द शुरू होगी ।
- Reported By: अंशुल मुकाती
इंदौर में आई नई इलेक्ट्रिक बस (फोटो सोर्स - नवभारत)
Indore Starts Electric Bus Trial: इंदौर शहर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा के तहत 10 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू हो गया। फिलहाल ये बसें आई-14 रूट जो की राऊ रंगवासा,रणजीत हनुमान,राजवाड़ा,बंगाली चौराहा होते हुए कनाड़िया बायपास तक पर तकनीकी और व्यावसायिक परीक्षण के तौर पर संचालित की जा रही हैं। आने वाले समय में शहर में कुल 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक सुविधाएं
नई ई-बसों को यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। प्रत्येक बस में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, जीपीएस आधारित ट्रैकिंग सिस्टम और लाइव मॉनिटरिंग की सुविधा दी गई है। बसों में लगे कैमरों की निगरानी सीधे सेंट्रल कंट्रोल रूम से की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
आईटीएमएस और डिजिटल टिकटिंग से सफर होगा आसान
इंदौर में बसों के संचालन और समयबद्धता पर नजर रखने के लिए इंटेलिजेंट ट्रांजिट मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है। इसकी मॉनिटरिंग एआईसीटीएसएल कार्यालय और नायता मुंडला स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होगी। वहीं, यात्रियों को डिजिटल फेयर कलेक्शन सिस्टम के जरिए कैशलेस टिकटिंग की सुविधा भी मिलेगी, जिससे सफर अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्य निर्वाचन आयुक्त का बड़ा संदेश: मध्यप्रदेश बना देश के लिए आदर्श मॉडल, बीएलओ को बताया लोकतंत्र की नींव
उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
जबलपुर केंद्रीय जेल में शिलान्यास; स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा ‘बाबूजी’ की स्मृति में बनेगा भव्य सभा भवन
यह भी पढें:आरटीओ की सख्त कार्रवाई: बिना वैध फिटनेस और परमिट दौड़ रहे 10 स्कूली वाहन जब्त
दिव्यांगों और ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिलेगा लाभ
इन वातानुकूलित बसों में व्हीलचेयर असिस्टेंस सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे दिव्यांगजन आसानी से यात्रा कर सकेंगे। बसों के संचालन के लिए प्रशिक्षित कोच कैप्टन और डिजिटल असिस्टेंट तैनात किए गए हैं। भविष्य में इन इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों और अर्बन क्षेत्रों तक किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को भी आधुनिक और प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सकेगी। एआईसीटीएसएल ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस नई ई-बस सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करें और स्वच्छ व टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को सफल बनाने में सहयोग दें।
