जबलपुर केंद्रीय जेल में शिलान्यास; स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा ‘बाबूजी’ की स्मृति में बनेगा भव्य सभा भवन
Babuji Memorial Hall Jabalpur: जबलपुर केंद्रीय जेल में स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा की स्मृति में बनेगा सभा भवन, मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया भूमि पूजन, दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
प्रहलाद पटेल (सोर्स- नवभारत लाइव)
Jabalpur Central Jail Babuji Memorial Hall: जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय जवाहरलाल दर्डा ‘बाबूजी’ की स्मृति में सभा भवन का निर्माण किया जाएगा। रविवार को आयोजित समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच भूमि पूजन कर सभा भवन का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन में जवाहरलाल दर्डा के योगदान को याद किया गया और कहा गया कि उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से यह भवन तैयार किया जा रहा है।
भूमि पूजन के साथ सभा भवन निर्माण की शुरुआत
समारोह की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद मंत्री प्रहलाद पटेल ने सभा भवन निर्माण स्थल पर पहुंचकर विधिवत भूमि पूजन किया और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने केंद्रीय जेल परिसर स्थित संग्रहालय का भी अवलोकन किया। संग्रहालय में जेल के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन और नेताजी सुभाषचंद्र बोस से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं तथा पुराने उपकरणों को देखा गया। अतिथियों ने इस धरोहर को देश के स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण विरासत बताया।
सम्बंधित ख़बरें
वीर भारत न्यास मामले में जीतू पटवारी को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस; तीन दिन में माफी की मांग
कोलकाता में ऐतिहासिक क्षण; MP विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ओम बिरला को सौंपी 11 सुझावों की रिपोर्ट
दमोह के सुखी पिपरिया में हाथ पैर बांधकर लाखों की लूट, 6 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम; आरोपी फरार
दतिया उपचुनाव 2026: ‘BJP पूरी ताकत से चुनावी मैदान में…’ ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कही बड़ी बात
19 माह तक केंद्रीय जेल में रहे थे जवाहरलाल दर्डा
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहरलाल दर्डा के संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। बताया गया कि भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर जबलपुर केंद्रीय जेल में करीब 19 माह तक निरुद्ध रखा गया था। उन्होंने देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कठिन परिस्थितियों का सामना किया। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से इस सभा भवन का निर्माण कराया जा रहा है।
दिग्विजय सिंह के बयानों पर प्रहलाद पटेल का पलटवार
कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के राम मंदिर चंदा और महाकाल मंदिर को लेकर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को पहले चातुर्मास करना चाहिए, क्योंकि यह आत्ममंथन और ज्ञान का समय होता है।
यह भी पढ़ें: उज्जैन के प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर में गुप्त दान का चमत्कार; 41 किलो चांदी से जगमगाया गर्भगृह
उन्होंने कहा कि शास्त्रार्थ एकतरफा नहीं होता और राजनीतिक तथा धार्मिक विषयों पर मर्यादित भाषा का उपयोग किया जाना चाहिए। महाकाल मंदिर संबंधी टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कई बार ऐसे बयान देते हैं, जिन पर उन्हें स्वयं भी बाद में स्पष्टता नहीं रहती।
