Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीहोर जिला अस्पताल के सामने बच्चों को लेकर धरने पर बैठे श्रवण कुमार मेवाड़ा, ‘फैक्टर-ए’ इंजेक्शन के लिए गुहार

Sehore Child Treatment Father Protest: सीहोर जिला अस्पताल के सामने बच्चों के लिए 22 हजार के फैक्टर-ए इंजेक्शन की आस में धरने पर बैठा मजबूर पिता, कोटे में दवा होने पर भी न देने का आरोप।

  • Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 22, 2026 | 07:03 PM

सीहोर में बेबस पिता (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sehore Hospital Factor A Injection Available: मध्यप्रदेश के सीहोर जिला अस्पताल के बाहर आज एक हृदयविदारक मंजर देखने को मिला इलाज की आस में भटक रहे एक बेबस पिता श्रवण कुमार मेवाड़ा, अपने मासूम बच्चों को लेकर अस्पताल के ठीक सामने धरने पर बैठ गए हैं उनके बच्चे एक बेहद गंभीर और खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसका खर्च उठा पाना इस गरीब परिवार के लिए असंभव साबित हो रहा है।

​पीड़ित पिता श्रवण कुमार का कहना है कि उनके बच्चों को जीवित रखने के लिए ‘फैक्टर-ए’ नाम के एक विशेष इंजेक्शन की सख्त जरूरत है। इस एक इंजेक्शन की कीमत बाजार में लगभग 22,000 रुपये है, जिसे हर 21 दिन के अंतराल पर बच्चों को लगाना अनिवार्य है।

मजबूर पिता ने सुनाई आपबीती

श्रवण कुमार ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और कहा कि मैं एक बेहद गरीब और असमर्थ पिता हूं। हर 21 दिन में इतनी भारी-भरकम राशि जुटाना मेरे बस से बाहर है। अगर बच्चों को समय पर इंजेक्शन नहीं मिला, तो उसकी जान को खतरा है।

सम्बंधित ख़बरें

सागर में पैसों के लेन-देन की बात पर युवक का किया मर्डर, दो आरोपी फरार; पुलिस तलाश जारी

खंडवा हाईवे पर संग्राम: गोवंश वध के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर भारी चक्का जाम

दतिया NH-44 पर सनसनी, उपराय गांव के पुल के पास मिला महिला का अधजला शव; दहल उठा गोराघाट इलाका

भोपाल पुलिस ने किया मोबाइल स्नैचिंग गैंग का पर्दाफास, 22 मोबाइल और 4 स्पोर्ट्स बाइक जब्त; 4 आरोपी गिरफ्तार

​अस्पताल में उपलब्ध, फिर भी नहीं मिल रहा लाभ

​हैरानी और प्रशासनिक लापरवाही की बात यह है कि यह महंगा इंजेक्शन सीहोर जिला अस्पताल के सरकारी कोटे में उपलब्ध है। सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं के तहत इसे मरीजों को मुफ्त या रियायती दरों पर दिया जाना चाहिए। लेकिन पीड़ित पिता का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन और कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। हफ्तों से चक्कर काटने के बाद भी बच्चों को इंजेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे तंग आकर उन्हें अस्पताल के सामने ही बैठना पड़ा।

​प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

​यह मामला जिला अस्पताल के दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई को साफ उजागर करता है। जब जीवन रक्षक दवाएं अस्पताल में मौजूद हैं, तो एक गरीब परिवार को इस तरह सड़कों पर बैठने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ रहा है?

यह भी पढ़ें: इंदौर के भूजल में मिला सीवरेज का जहर; नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मोहन यादव सरकार पर साधा निशाना 

​स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लें और बच्चों को तुरंत ‘फैक्टर-ए’ इंजेक्शन मुहैया कराएं। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो किसी भी अनहोनी की पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी।

Helpless father sits on protest seeking factor a injection for children

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 06:31 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.