सागर में दिल दहला देने वाली घटना: कुएं में मिले मां और 3 साल की बेटी के शव, बंधे थे भारी पत्थर
Mother Daughter Found Dead: सागर के सड़ेरी गांव स्थित कुएं में मां और 3 साल की बेटी का शव मिला है। शवों से भारी पत्थर बंधा हुआ था। केस में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगलों से जांच कर रही है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
मृतक मां और बेटी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Sagar Death Mystery: सागर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां और उसकी 3 साल की मासूम बेटी के शव कुएं में संदिग्ध हालत में मिले हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों शव भारी पत्थर से बंधे हुए थे। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या?
यह दर्दनाक मामला बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सड़ेरी का है। गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक कुएं में दो शव तैरते हुए देखे। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत बहेरिया थाना पुलिस को खबर दी गई।
मां और 3 साल की बेटी का शव मिला
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। जब शव बाहर निकाले गए तो वहां मौजूद लोग यह दृश्य देखकर सन्न रह गए। मृत महिला की पहचान देवकी लोधी पत्नी अजब लोधी के रूप में हुई, जबकि दूसरी मृतक उसकी 3 साल की मासूम बेटी पलक लोधी थी।
सम्बंधित ख़बरें
PWD Review Meeting:भोपाल और इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन नई सड़कों से होगा समृद्ध ,सीएम मोहन ने की समीक्षा
भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज पहला शुक्रवार, हिंदू समाज करेगा हवन-पूजन और महाआरती, पुलिस बल तैनात
Twisha Sharma Case: बेल की शर्तों का पालन नहीं कर रही गिरीबाला सिंह, 3 नोटिस के बावजूद दर्ज नहीं कराए बयान
सागर में हाई वोल्टेज ड्रामा: पत्नी और मासूम बेटी के साथ 800 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे बाद नीचे उतरा
शवों के साथ बंधा था भारी पत्थर
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि दोनों शवों के साथ भारी पत्थर बंधा हुआ मिला। इस वजह से मामला और ज्यादा संदिग्ध हो गया है। शुरुआती जांच में पुलिस हर एंगल से मामले को देख रही है। हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सागर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और कुएं के आसपास से साक्ष्य जुटाना शुरू किया। देर रात करीब 2 बजे दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
ये भी पढ़ें : 3 नाबालिग 48 घंटों से लापता, जबलपुर-उज्जैन पुलिस और GRP तलाश में जुटी, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज
अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल बहेरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना से पहले महिला की किसी से कहासुनी या विवाद तो नहीं हुआ था।
