Twisha Sharma Case: बेल की शर्तों का पालन नहीं कर रही गिरीबाला सिंह, 3 नोटिस के बावजूद दर्ज नहीं कराए बयान
Giribala Singh Notice: ट्विशा शर्मा की सास गिरीबाला सिंह पुलिस द्वारा 3 नोटिस भेजे जाने के बावजूद बयान दर्ज कराने के लिए थाने नहीं पहुंची है। गिरीबाला ने कोर्ट में आवेदन भी दिया है।
- Written By: प्रीतेश जैन
गिरीबाला सिंह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Twisha Sharma Death Case: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस में अग्रिम जमानत लेने वाली सास गिरीबाला सिंह बेल की शर्तों का पालन नहीं कर रही है। पुलिस गिरीबाल को अब तक 3 नोटिस भेज चुकी है, लेकिन वह अब तक बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची है।
थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराने के लिए भेजे गए तीन नोटिसों को लेकर डीसीपी जोन-2 ने बताया कि गिरीबाला को नोटिस भेजे गए हैं, लेकिन उनका पालन नहीं किया गया है। ट्विशा शर्मा डेथ केस में FIR दर्ज होने के बाद गिरीबाला सिंह ने भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी। इस पर कोर्ट ने उन इस शर्त के साथ जमानत दी थी कि वह जांच में सहयोग करेंगी, लेकिन अब गिरीबाला इस आदेश का पालन नहीं कर रही हैं।
गिरीबाला ने कोर्ट में लगाया आवेदन
इधर गिरीबाला सिंह ने गुरुवार को कोर्ट में एक आवेदन लगाया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर के सीसीटीवी कैमरों का मेंटेनेंस नहीं हो पाया था। इसी वजह से फुटेज में 2 दिन, 2 घंटे और 20 मिनट की देरी दिख रही है। गिरीबाला ने आवेदन में ये भी कहा है कि उनके मकान में सीसीटीवी कैमरे लगाने वाली कंपनी वाणी ब्रदर्स के टेक्नीशियन रोहित विश्वकर्मा ने घटना के बाद डीवीआर पुलिस को दिए थे। 12 मई को ट्विशा की मौत के बाद गिरीबाला ने रोहित को फोन किया था और दोनों के बीच करीब 12 सेकंड तक बातचीत हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
बुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
अल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
MP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
-80 डिग्री तापमान जरूरी: पुलिस
ट्विशा शर्मा के शरीर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने को लेकर परिजन और पुलिस आमने-सामने आ गए हैं। डीसीपी जोन-2 के मुताबिक शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए -80 डिग्री तापमान जरूरी होता है, लेकिन भोपाल में ऐसी सुविधा नहीं है।
ये भी पढ़ें : MP Weather Update: नौतपा से पहले ही भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट
-4 डिग्री तापमान काफी: परिजन
इधर ट्विशा के पिता नवनिधि सर्मा का कहना है कि पुलिस पैनिक क्रिएट करना चाहती है, ताकि हम बॉडी लेकर चले जाएं। -80 डिग्री की जरूरत तब होती है, जब बॉडी में खून हो। पोस्टमॉर्टम के दौरान शरीर का सारा खून निकल जाता है। अब बॉडी को सुरक्षित रखने के लिए -4 डिग्री तापमान काफी है।
