Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सागर में हाई वोल्टेज ड्रामा: पत्नी और मासूम बेटी के साथ 800 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे बाद नीचे उतरा

Family Climbs BSNL Tower: सागर में पत्नी और मासूम बेटी के साथ युवक 800 मीटर ऊंचे BSNL के टावर पर चढ़ गया। आरोप है कि पुलिस द्वारा झूठा केस दर्ज किए जाने से नाराज होकर युवक ने ये कदम उठाया है।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 22, 2026 | 10:05 AM

BSNL टॉवर पर चढ़ा युवक (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sagar BSNL Tower Incident: सागर जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक अपनी पत्नी और ढाई साल की मासूम बेटी को लेकर 800 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। तपती दोपहरी में टावर के ऊपर बैठे परिवार को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि युवक पुलिस की कार्रवाई से नाराज था।

पूरा मामला सागर के कैंट थाना क्षेत्र का है। पीली कोठी के पीछे टेकरी पर लगे बीएसएनएल टावर पर अचानक एक युवक अपनी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ चढ़ गया। देखते ही देखते आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। ऊंचाई इतनी ज्यादा थी कि नीचे खड़े लोगों की सांसें थम गईं।

रेस्क्यू टीम को बुलाया गया

कैंट थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक का नाम बलराम अहिरवार है। उसके साथ उसकी पत्नी कृष्णा देवी अहिरवार और ढाई साल की मासूम बेटी भी टावर पर मौजूद थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पहले युवक से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की और उसे समझाकर नीचे बुलाने का प्रयास किया, लेकिन युवक नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ और रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया।

सम्बंधित ख़बरें

Cockroach Janta Party पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान, बोले- यह युवाओं के गुस्से की आवाज

Twisha Sharma Case: पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर आज जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई

3 नाबालिग 48 घंटों से लापता, जबलपुर-उज्जैन पुलिस और GRP तलाश में जुटी, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

जबलपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मचारी ने किया मरीजों का इलाज, युवा कांग्रेस ने दिया धरना

पुलिस पर झूठा केस दर्ज करने का आरोप

टावर के नीचे बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं आसपास के लोगों को भी दूर रखा गया, ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी की स्थिति न बने। पुलिस लगातार लाउडस्पीकर और फोन के जरिए युवक को समझाने का प्रयास करती रही। आरोप है कि मोतीनगर पुलिस ने उस पर झूठा मामला दर्ज किया था। युवक के भाई ने मीडिया को बताया कि टावर पर चढ़ने से पहले बलराम उससे मिला था और काफी परेशान था।

ये भी पढ़ें : धार भोजशाला मामला: हाईकोर्ट के फैसले से नाखुश मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, इस आधार पर दायर की याचिका

6 घंटे बाद परिवार को नीचे उतारा

भाई के मुताबिक, बलराम ने कहा था कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट की और फिर जेल भेज दिया। इसी बात से वह बेहद आहत था। परिवार का आरोप है कि पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। घटना के दौरान हर कोई यही दुआ करता नजर आया कि परिवार सुरक्षित नीचे उतर आए। तेज गर्मी और इतनी ऊंचाई पर मासूम बच्ची की मौजूदगी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक और उसके परिवार को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

 

Sagar man climbs 800 feet bsnl tower with family

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 10:05 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Sagar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.