- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sagar »
- Sagar Villagers Protest Over Incomplete Amrit Sarovar Dam Pathakhurd
सागर में अधूरे बांध पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, घंटों चक्काजाम, एसिस्टेंट इंजीनियर को चूड़ी पहनाने की कोशिश
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
villagers Portest For Dam: सागर के पठाखुर्द गांव में अधूरे अमृत सरोवर बांध को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घंटों चक्काजाम रहा, एई को चूड़ी पहनाने की कोशिश की गई और सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

ग्रामीणों का प्रदर्शन (फोटो सोर्स- नवभारत)
Sagar Amrit Sarovar Dam Protest: सागर की देवरी विधानसभा के केसली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पठाखुर्द में अधूरे पड़े अमृत सरोवर बांध को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। सालों से लंबित बांध निर्माण कार्य से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया, जिससे क्षेत्र में घंटों तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिस बांध का निर्माण कार्य करीब 18 महीने में पूरा होना था, वह चार साल बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार और संबंधित विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण परियोजना लगातार विलंब का शिकार हो रही है, जिससे क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कार्य में देरी के लिए ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों ने समस्या का समाधान नहीं किया, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
MP Bus Service: सार्वजनिक परिवहन की बदलेगी सूरत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा इंदौर संभाग से प्रारंभ होगी
खरगोन में मौत पर बवाल: युवक की संदिग्ध डेथ के बाद भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला
निजी वाहन की जगह चुनी ट्रेन यात्रा, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दिया सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश
MP में जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू; केन-बेतवा और चंबल नदी जोड़ो परियोजनाओं से राज्य को मिलेगा बड़ा लाभ
ग्रामीणों ने AE को घेरा
ग्रामीणों के प्रदर्शन की खबर पर परियोजना के असिस्टेंट इंजीनियर (एई) मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और जल्द से जल्द बांध निर्माण पूरा कराने की मांग की। इस दौरान कुछ ग्रामीण अधिकारियों के पैरों में गिरकर अपनी समस्याएं बताने लगे। हालांकि जब एई ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए शेष कार्य नवंबर तक पूरा होने की बात कही, तो प्रदर्शनकारियों का आक्रोश और बढ़ गया।
AE को चूड़ी पहनाने की कोशिश
नाराज ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप एई को चूड़ी पहनाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इसके बाद एसडीएम भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।
ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: आज समर्थ सिंह और गिरीबाला सिंह को कोर्ट में पेश करेगी CBI, दोनों ने आरोपों को नकारा
ठेकेदार से माफी मांग
ग्रामीणों ने ठेकेदार से सार्वजनिक माफी और बांध निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग दोहराई। फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीण प्रशासन की आगामी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
Sagar villagers protest over incomplete amrit sarovar dam pathakhurd
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में अधूरे बांध पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, घंटों चक्काजाम, एसिस्टेंट इंजीनियर को चूड़ी पहनाने की कोशिश
Jun 02, 2026 | 01:19 PMनागपुर हाई कोर्ट की बड़ी व्यवस्था: नौकरीपेशा पत्नी से घर खर्च में योगदान मांगना 498-A के तहत क्रूरता नहीं
Jun 02, 2026 | 01:16 PMTryambakeshwar Temple में श्रद्धालुओं से बदसलूकी का आरोप, पूर्व ट्रस्टी ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार
Jun 02, 2026 | 01:05 PMनेपाल के पीएम बालेन शाह ने फिर छेड़ा Border Dispute! भारत-नेपाल की इस तनातनी के बीच आखिर कहां खड़ा है चीन?
Jun 02, 2026 | 01:05 PMMD तस्करी का जाल: नागपुर में ड्रग्स की बड़ी खेप का पर्दाफाश, पुलिस जांच में नए खुलासे
Jun 02, 2026 | 01:03 PMठाणे के 193 एकड़ क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई का आरोप, मनसे ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Jun 02, 2026 | 01:03 PMMP Bus Service: सार्वजनिक परिवहन की बदलेगी सूरत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा इंदौर संभाग से प्रारंभ होगी
Jun 02, 2026 | 12:59 PMवीडियो गैलरी

मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PM
कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM













