-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Bhopal Traffic Police Road Safety Five Family Members On Scooty
भोपाल में स्कूटी पर सवार थे 5 लोग, आरक्षक ने हाथ जोड़कर कहा- अपनी और परिवार की सुरक्षा का रखें ध्यान’
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Bhopal Police News : भोपाल में सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान एक स्कूटी पर पांच सवारियों को देखकर आरक्षक हेमंत सिंह चौहान ने चालान काटने के बजाय हाथ जोड़कर परिवार को सुरक्षित सफर की सलाह दी।

परिवार को समझाता आरक्षक (फोटो सोर्स- नवभारत)
Bhopal Traffic Police Road Safety: सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान भोपाल पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राजधानी में पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लाल परेड मैदान के सामने लगाए गए चेकिंग पॉइंट पर स्कूटी पर एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार मिले। नियमों का उल्लंघन स्पष्ट होने के बावजूद मौके पर मौजूद आरक्षक हेमंत सिंह चौहान ने चालान काटने या सख्ती दिखाने के बजाय जागरूकता और समझाइश का रास्ता चुना।
चेकिंग के दौरान जैसे ही आरक्षक हेमंत सिंह चौहान की नजर स्कूटी पर बैठे पांच लोगों पर पड़ी, उन्होंने वाहन को सुरक्षित तरीके से रुकवाया। इसके बाद उन्होंने वाहन चालक के सामने हाथ जोड़कर विनम्रता से कहा कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखें। उन्होंने समझाया कि एक दोपहिया वाहन पर इतने लोगों का सफर करना बेहद जोखिम भरा है और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में पूरे परिवार की जान खतरे में पड़ सकती है।
सुविधा से ज्यादा सुरक्षा को प्राथमिकता दें
आरक्षक ने चालक से कहा, “जितने लोग आपकी स्कूटी पर बैठे हैं, उतने तो एक फोर व्हीलर में बैठते हैं। कृपया अपनी सुविधा से ज्यादा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।” पुलिसकर्मी के इस व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लोगों ने भी माना कि नियमों का पालन कराने का यह तरीका ज्यादा प्रभावी और मानवीय है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया हार पर बीजेपी का मंथन: आज सीएम हाउस में समीक्षा बैठक, भितरघातियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
MP Weather Update: प्रदेश में 2 दिन हल्की बारिश, 6 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून, भारी बरसात का अलर्ट
वर्धा में करंजी-काजी के पास कार की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, 15 विद्यार्थी घायल, 6 की हालत गंभीर
दतिया उपचुनाव जीत पर देवरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हर्ष यादव के नेतृत्व में निकला भव्य विजय जुलूस
लोगों ने की पुलिस आरक्षक की तारीफ
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस के इस व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि केवल जुर्माना लगाने से ज्यादा जरूरी लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना है। कई लोगों ने आरक्षक की संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए इसे पुलिस की सकारात्मक छवि का उदाहरण बताया।
ये भी पढ़ें : दतिया हार पर बीजेपी का मंथन: आज सीएम हाउस में समीक्षा बैठक, भितरघातियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान
भोपाल पुलिस इन दिनों सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चला रही है। अभियान का उद्देश्य केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करना भी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियम किसी औपचारिकता के लिए नहीं बनाए गए हैं, बल्कि हर नागरिक और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हैं। ऐसे में सभी वाहन चालकों को नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर करना चाहिए, ताकि सड़क हादसों में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
Bhopal traffic police road safety five family members on scooty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में स्कूटी पर सवार थे 5 लोग, आरक्षक ने हाथ जोड़कर कहा- अपनी और परिवार की सुरक्षा का रखें ध्यान’
Aug 04, 2026 | 11:51 AMCensus 2027: इस बार डिजिटल होगी जनगणना, घर बैठे भर सकेंगे फॉर्म, जानें जाति और माता-पिता से जुड़े नए नियम
Aug 04, 2026 | 11:43 AMजूनियर असिस्टेंट भर्ती विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने मामले से खुद को किया अलग, अब नई पीठ करेगी सुनवाई
Aug 04, 2026 | 11:42 AMBhojpuri Bawaal: काजल राघवानी से शादी करना चाहते थे खेसारी लाल यादव? ब्रेकअप के बाद भी नहीं भूले रिश्ता
Aug 04, 2026 | 11:38 AMसंसद में हंगामे पर अरविंद सावंत का सरकार पर हमला: सदन चलाना सत्ता पक्ष का काम, राम मंदिर मुद्दे पर मांगी बहस
Aug 04, 2026 | 11:30 AMमहाराष्ट्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर बैन, मंत्री नितेश राणे ने गोवा के सीएम से मांगी मदद, जानिए नियम
Aug 04, 2026 | 11:30 AMगड़चिरोली में चार दिन की बारिश से तबाही, 56 पशुओं की मौत, 512 मकान प्रभावित होने से लोगों ने मांगें मुआवजे
Aug 04, 2026 | 11:30 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














