सागर में लव मैरिज की वजह से भड़का पारिवारिक विवाद (सोर्स- सोशल मीडिया) 
सागर

सागर: युवती ने रिश्ते के चाचा से किया प्रेम विवाह, नाराज परिजन ने मार दिया चाकू; पुलिस ने मामला किया दर्ज

Sagar Crime News: सागर के खुरई में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, रिश्ते के चाचा से प्रेम विवाह करने पर भड़का सगा चाचा, भोपाल से लौटे पति के सीने में घोंपा चाकू।

सजल रघुवंशी

Sagar Family Dispute After Love Marriage: मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती द्वारा अपने रिश्ते के चाचा से प्रेम विवाह करने के बाद पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि युवती के सगे चाचा ने उसके पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल युवक को पहले खुरई के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना खुरई शहरी थाना क्षेत्र के कबीर वार्ड की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चार महीने पहले की थी मर्जी से शादी, तभी से नाराज था परिवार

पीड़िता रक्षा कुशवाहा, निवासी कबीर वार्ड, के अनुसार उसने करीब चार महीने पहले अपने रिश्ते के चाचा धीरेंद्र कुशवाहा से अपनी इच्छा से विवाह किया था। इस शादी से उसके सगे चाचा श्री पटेल नाराज चल रहे थे। शादी के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। धीरेंद्र कुशवाहा एमपी की राजधानी भोपाल में मजदूरी का काम करते हैं और एक दिन पहले ही अपने घर लौटे थे। उनके घर पहुंचते ही पुरानी रंजिश को लेकर विवाद फिर शुरू हो गया।

पहले डंडे से हमला, फिर सीने में घोंपा चाकू

परिजनों के अनुसार आरोपी श्री पटेल ने पहले धीरेंद्र कुशवाहा के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने डंडे से हमला कर दिया, जिससे धीरेंद्र के सिर, कंधे और पीठ पर चोटें आईं। कुछ देर के लिए मामला शांत हो गया, लेकिन बाद में आरोपी फिर मौके पर पहुंचा और विवाद दोबारा शुरू कर दिया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने धीरेंद्र के सीने में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल धीरेंद्र को तत्काल खुरई के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद खुरई शहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपी श्री पटेल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और प्रेम विवाह को लेकर नाराजगी घटना की मुख्य वजह सामने आई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घायल युवक का इलाज जारी है, जबकि घटना के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

https://youtu.be/AQTqkWeakNY?si=vGzDJutS4uGUOd4y

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा