Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sagar News: कलेक्ट्रेट घेराव में पानी की बौछार, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का हल्ला बोल

Congress Protest In Sagar: सागर में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर भड़की कांग्रेस, कलेक्ट्रेट का घेराव कर किया उग्र प्रदर्शन, स्थिति संभालने हेतु पुलिस ने चलाया वाटर कैनन।

  • Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 15, 2026 | 04:29 PM

सागर में कांग्रेसियों का हल्ला बोल (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sagar Collectorate Congress Protest: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद अब विरोध की आग सड़कों तक पहुंच गई है। सागर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को रद्द किए जाने को लोकतंत्र पर हमला बता रहे थे। साथ ही उन्होंने जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा।

पुलिस ने किया कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास

कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सागर जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनना चाहती है टॉपर चांदनी, नवभारत के साथ बातचीत में बताई दिल की बात; जानें क्या कहा

स्टेट टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर स्कूटी से पहुंचे CM मोहन यादव, परिवार को दिया रोजगार और मकान का भरोसा

MP News: कोरियर डिलीवरी बॉय ने बनाई बाइक चोर गैंग, इंदौर से लेकर जबलपुर तक बनाया मजबूत नेटवर्क

भेरुंदा में नाव घाटों की नीलामी में धांधली का आरोप, CEO के खिलाफ कलेक्टर से की गई शिकायत; जानें पूरा मामला

शहर में बढ़ रहीं आपराधिक गतिविधियां- कांग्रेस नेताओं का आरोप

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि शहर में हत्या, लूट, अवैध शराब, जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थों की बिक्री और अन्य आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाने आई कांग्रेस को रोकने के लिए पुलिस पानी की बौछार कर सकती है, लेकिन इससे कांग्रेस के हौसले कमजोर नहीं होंगे।

अधिकारी एसी में बैठकर प्रशासन चला रहे हैं- भूपेंद्र सिंह मुहासा

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि बड़े अधिकारी एयर कंडीशनर वाले कमरों में बैठकर प्रशासन चला रहे हैं, जबकि जमीन पर कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। उन्होंने पुलिस की पुरानी बीट व्यवस्था को फिर से लागू करने और खुफिया तंत्र को मजबूत करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो कांग्रेस गृहमंत्री का पुतला दहन कर बड़ा आंदोलन करेगी। वहीं कांग्रेस प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने आरोप लगाया कि शहर में अवैध शराब के अहाते खुलेआम चल रहे हैं, जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने ऐसे अवैध कारोबार पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार राहुल गोंड को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द किए जाने की निष्पक्ष जांच, जिले की कानून व्यवस्था सुधारने और बढ़ते अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में पूर्व विधायक सुनील जैन, भूपेंद्र सिंह मुहासा, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, रेखा चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनना चाहती है टॉपर चांदनी, नवभारत के साथ बातचीत में बताई दिल की बात; जानें क्या कहा

सागर में कांग्रेस का यह प्रदर्शन अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ कांग्रेस इसे लोकतंत्र और जनता की आवाज की लड़ाई बता रही है, तो दूसरी तरफ प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कह रहा है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और गरमा सकता है।

Sagar collectorate congress protest after meenakshi natarajan nomination canceled

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 04:29 PM

Topics:  

  • Congress
  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Sagar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.