Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनना चाहती है टॉपर चांदनी, नवभारत के साथ बातचीत में बताई दिल की बात; जानें क्या कहा

Navbharat Exclusive: भोपाल के भीमनगर में 12वीं टॉपर चांदनी के घर पहुंची नवभारत की टीम, सेना में लेफ्टिनेंट बनने का है सपना, सीएम मोहन यादव ने दिया आवास-रोजगार का भरोसा।

  • Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 15, 2026 | 04:08 PM

चांदनी विश्वकर्मा (सोर्स- नवभारत लाइव)

Follow Us
Follow Us:

Chandni Vishwakarma MP 12th Topper Exclusive Interview: मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेशभर में पहचान बनाने वाली स्टेट टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर नवभारत की टीम पहुंची और चांदनी, उनके माता-पिता व भाई से खास बातचीत की। राजधानी के भीमनगर स्थित एक छोटे से एक कमरे के घर में रहने वाली चांदनी की सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। चांदनी ने विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत और लगन के दम पर प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं ईवी स्कूटी से भीमनगर पहुंचे और चांदनी व उसके परिवार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने चांदनी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने परिवार को रोजगार, आवास और आगे की पढ़ाई से जुड़ी किसी भी आवश्यकता में सहयोग देने की बात कही।

सीएम के आगमन पर भावुक हुईं चांदनी की मां

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन से भावुक हुईं चांदनी की मां ने कहा कि हमारे लिए तो ऐसा लगा जैसे शबरी के घर राम आ गए हों। हमने कभी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री हमारे घर आकर बेटी का सम्मान करेंगे।” परिवार ने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार दिन बताया।

सम्बंधित ख़बरें

स्टेट टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर स्कूटी से पहुंचे CM मोहन यादव, परिवार को दिया रोजगार और मकान का भरोसा

MP News: कोरियर डिलीवरी बॉय ने बनाई बाइक चोर गैंग, इंदौर से लेकर जबलपुर तक बनाया मजबूत नेटवर्क

साइबर सुरक्षा पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- महू में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर

भेरुंदा में नाव घाटों की नीलामी में धांधली का आरोप, CEO के खिलाफ कलेक्टर से की गई शिकायत; जानें पूरा मामला

चांदनी का है भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना

नवभारत से बातचीत में चांदनी ने कहा कि उसका सपना भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। उसने बताया कि वह भविष्य में लेफ्टिनेंट बनना चाहती है और देश के लिए काम करना उसका सबसे बड़ा लक्ष्य है। चांदनी का मानना है कि कठिन परिस्थितियां सफलता की राह में बाधा नहीं, बल्कि प्रेरणा बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें: स्टेट टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर स्कूटी से पहुंचे CM मोहन यादव, परिवार को दिया रोजगार और मकान का भरोसा

कारपेंटर का काम करते हैं चांदनी के पिता

चांदनी के पिता, जो बढ़ई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक अभावों के बावजूद उन्होंने बेटी की पढ़ाई कभी नहीं रुकने दी। वहीं चांदनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और लगातार की गई मेहनत को दिया। चांदनी ने बेहद साधारण परिस्थितियों में पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।

Chandni vishwakarma mp 12th topper exclusive interview

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 04:07 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Navbharat Exclusive

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.