Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रीवा पुलिस की नवाबी देख चौक गए लोग, ठेके के सामने खडी हुई डायल 112; सायरन बजते ही शराब की बोतल से खातिरदारी

Dial 112 Viral Video: रीवा के गंगेव चौकी के सामने डायल 112 का सायरन बजाकर शराब और बियर की बोतलें लेने वाले एक आरक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 26, 2026 | 03:28 PM

रीवा वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rewa Dial 112 Viral Video Liquor Shop: रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र से पुलिस महकमे को बदनाम कर देने वाली एक घटना सामने आई है, मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था बनाएं रखने के साथ ही लोगो तक तत्काल मदत पहुंचाने के लिए डायल 112 सेवा शुरू की गई थी लेकिन रीवा मे इसका उपयोग कुछ इस तरह से किया गया जिसके चलते पुलिस अधिकारियो के भी होश उड़ गए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमे पुलिस की डायल 112 गाडी सायरन बजाते हुए एक शराब दुकान के सामने खड़ी हुई इसके बाद शराब दुकान से बाहर आए व्यक्ति ने डायल 112 मे सवार पुलिसकर्मी को बियर और शराब की बोतल थमा दी। इस दौरान पूरा घटनाक्रम किसी अंजान व्यक्ति के द्वारा मोबाईल कैमरे मे कैद कर लिया गया।

शराब दुकान के सामने बजा डायल 112 का सायरन

सम्बंधित ख़बरें

पन्ना के अजयगढ़ जनपद क्षेत्र में बड़ा हादसा, कुएं में दबे 5 मजदूर, दो की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

MP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’, अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी

गर्लफ्रेंड का चैलेंज पूरा करने 600KM दूर दतिया पहुंचा युवक, कलेक्टर से मिलने से पहले ही हुआ बेहोश, जानें मामला

Shivraj Singh Book: अपनापन’ में दिखेगा पीएम मोदी संग 35 सालों का सफर, शिवराज सिंह चौहान की किताब का विमोचन

पुलिस की डायल 112 मे तैनात पुलिसकर्मी के द्वारा शराब दुकान से बियर और शराब लेने का यह वायरल वीडियो मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगेव चौकि स्थित शराब दुकान का बताया जा रहा है। हाल ही मे वायरल हुए इस वीडियो ने पुलिस विभाग मे हड़कंप मचा दिया था। वीडियो के वायरल होते ही आम लोगो के साथ समाजसेवियों ने पुलिस व्यवस्था के खिलाफ अपनी तीखी प्रतिक्रियाऐं देनी शुरू कर दी, कहा गया की जब कानून के रखवाले ही शासन के द्वारा दिए गए शासकीय वाहन का दुरूपयोग करते हुए ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करेंगे तो पुलिस पर जनता का भरोसा कैसे कायम रह पाएगा।

वीडियो वायरल होते ही हैरान हुए पुलिस अधिकारी

सोशल मीडिया मे तेजी के साथ वायरल हो रहे वीडियो मे साफ तौर से देखा जा सकता है कि पुलिस की डायल 112 गाडी और उसमे सवार ड्यूटी मे तैनात पुलिसकर्मी कितने नवाबी है। पुलिस की डायल 112 को सायरन बजाते हुए बाकायदा शराब दुकान के सामने खड़ी की गई इसके बाद चंद सेकण्ड मे ही शराब दुकान से बाहर आया एक व्यक्ति हाथ मे शराब और बियर की बोतल लेकर डायल 112 के पास पहुंचा और आगे की सीट पर मौजूद पुलिस कर्मी के हाथो मे शराब और बियर की बोतल थमाई जिसके बाद डायल 112 वहां से आगे की ओर बढ़ गई।

एसपी ने मनगवां एसडीओपी से कराई जांच

बताया गया की वीडियो वायरल होने के बाद पूरे घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए एसपी गुरकरन सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी गुरुकरन सिंह ने वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटानाक्रम की जांच मनगवां एसडीओपी से कराई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया। एसपी गुरुकरन सिंह ने स्पष्ट किया की मामले की जांच आगे जारी रहेगी जो भी अन्य कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  शाजापुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह सक्रिय, शादी के नाम पर दो परिवारों से ठगे ₹5.5 लाख रुपए, थाने पहुंचे पीड़ित

दोषी पाए जाने पर सिपाही सस्पेंड 

वहीं मामले पर एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया की मामले की जांच एसपी गुरकरन सिंह के निर्देश पर मनगवां एसडीओपी से जांच करवाई गई है। जांच मे दोषी पाए जाने के बाद एक सिपाही को सस्पेंड किया गया है। उसने जो कृत्य किया है उसको लेकर पुलिस अधीक्षक के द्वारा उसे निलंबित किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Rewa dial 112 viral video liquor shop buying beer at wine shop in mangawan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 03:28 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • MP Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.