पन्ना के अजयगढ़ जनपद क्षेत्र में बड़ा हादसा, कुएं में दबे 5 मजदूर, दो की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Labourers Trapped Biharpurva: पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद क्षेत्र में कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक मिट्टी धंसने से करीब पांच मजदूर दब गए। अब तक दो शवों को निकाल लियाय गया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
पन्ना में दबे 5 मजदूर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Panna Ajaygarh Well Collapse Incident: पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद क्षेत्र में कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से करीब पांच मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पोकलेन मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक दो मजदूरों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं।
बता दें कि, यह घटना अजयगढ़ थाना क्षेत्र के बीहरपुरवा गांव की बताई जा रही है। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला मंगलवाल यानी आज सुबह 11 बजे करीब का है। जब अचानक से मिट्टी धंसने से पूरा घटनाक्रम बदल गया।
कुएं की खुदाई के दौरान हुआ यह बड़ा हादसा
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पन्ना में हुए इस हादसे में बिन्नू अहिरवार के खेत में पिछले लगभग 10 दिनों से सात मजदूर कुएं की खुदाई में जुटे थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक कुएं के ऊपर की मिट्टी भरभराकर गिर गई। हादसे के समय दो मजदूर पानी पीने के लिए बाहर निकल आए थे, जबकि पांच मजदूर कुएं के अंदर काम कर रहे थे। अचानक जमीन धंसने से सभी मजदूर मलबे में दब गए।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
कॉलेज छात्रा ने किराए के कमरे में लगाई फांसी, दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में परिचितों को ठहराया जिम्मेदार
2 लोगों की मौत 3 की तलाश जारी
हादसे में दबे मजदूरों में चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव और चुनवाद पाल के नाम सामने आए हैं। रेस्क्यू टीम ने अब तक राजकुमार यादव और एक अन्य का शव बाहर निकाल लिया है, जबकि तीन मजदूरों की तलाश में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। घटना स्थल पर पुलिस, राजस्व विभाग की टीमों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सियासत तेज, दिग्विजय सिंह ने शेयर किया BJP MLA मैथिली ठाकुर का वीडियो
रेस्कूयू ऑपरेशन जारी, गांव वालें भी कर रहे मदद
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं। हालांकि भारी मात्रा में मिट्टी धंसने से अभियान में दिक्कतें आ रही हैं, इसके बावजूद टीम लगातार मलबा हटाकर दबे मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।
