Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’, अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी

MP Latest Political News: BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का होगा पहला बड़ा इम्तिहान; कोर्ट के फैसले पर टिकी कांग्रेस की निगाहें।साख बचाने के लिए नरोत्तम मिश्रा ने खुद संभाली कमान।

  • Written By: सुधीर दंडोतिया
Updated On: May 26, 2026 | 02:17 PM

महेंद्र सिंह और नरोत्तम मिश्रा के बीच आधे घंटे चली सीक्रेट मीटिंग,सोर्स: सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

MP  News Bhopal- एमपी की दतिया सीट पर संभावित उपचुनाव के बीच सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस हाईप्रोफाइल सीट पर बीजेपी में मं​थन शुरु हो चुका है। सोमवार को एमपी बीजेपी के बड़े नेता और राज्य के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह से बंद कमरे में हुई मुलाकात को इसी उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
नरोत्तम मिश्रा के आवास पर दोनों नेताओं ने करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा की। माना जा रहा है कि भाजपा ने दतिया उपचुनाव को लेकर अभी से ही अंदरखेमे तैयारियां तेज की हैं। नरोत्तम ने भी क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। वहीं कांग्रेस की निगाहें अभी कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।

बीजेपी के लिए अग्नि परीक्षा उपचुनाव

दतिया में यदि उपचुनाव हुआ तो उसके परिणाम का असर सियासी गलियारे में बहुत दूर तक जाएगा क्योंकि यह सीट प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीटों में शुमार रही है। भाजपा के पाले से यह सीट एक बार पहले भी जा चुकी है। ऐसे में यह चुनाव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अग्निपरीक्षा होगा। क्योंकि यह उनके कार्यकाल का पहला चुनाव भी होगा।

नरोत्तम मिश्रा की होगी वापसी

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रदेश बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार हैं पर पिछले विधानसभा चुनाव में दतिया से पराजित होने के बाद राजनीतिक नेपथ्य में हैं। उपचुनाव होने पर यदि उनकी जीत होती है तो वे पुन: प्रतिष्ठा अर्जित कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कमलनाथ ने कहा- जनता से हो रही सीधी लूट, मुनाफे के बावजूद नहीं दी राहत

गर्लफ्रेंड का चैलेंज पूरा करने 600KM दूर दतिया पहुंचा युवक, कलेक्टर से मिलने से पहले ही हुआ बेहोश, जानें मामला

Shivraj Singh Book: अपनापन’ में दिखेगा पीएम मोदी संग 35 सालों का सफर, शिवराज सिंह चौहान की किताब का विमोचन

इंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा

यह भी पढ़ें : अपनापन’ में दिखेगा पीएम मोदी संग 35 सालों का सफर, शिवराज सिंह चौहान की किताब का विमोचन

कोर्ट के फैसले पर टिकी कांग्रेस की निगाहें

एक तरफ जहाँ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी मशीनरी को एक्टिव मोड पर डाल दिया है, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस अभी ‘वेट एंड वॉच’ की मुद्रा में है। कांग्रेस की पूरी निगाहें फिलहाल इस मामले पर आने वाले अदालती (कोर्ट) फैसले पर टिकी हुई हैं। कोर्ट के रुख के बाद ही कांग्रेस अपनी अगली रणनीति का खुलासा करेगी। बहरहाल, कोर्ट का फैसला जो भी हो, दतिया को लेकर दोनों ही दलों के भीतर शह-मात का खेल शुरू हो चुका है।

Mp politics news datia bypoll bjp narottam mishra hemant khandelwal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 02:16 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • BJP
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh Assembly

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.