धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जबलपुर में जश्न, CJP समर्थकों ने बांटी मिठाई, बोले- ‘आंदोलन की पहली जीत’
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जबलपुर में जश्न, मालवीय चौक पर सीजेपी समर्थकों ने बांटी मिठाई, कहा- 'मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष'।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जबलपुर में सीजेपी समर्थकों ने मनाया जश्न (सोर्स- नवभारत लाइव)
CJP Celebrate Dharmendra Pradhan Resignation Jabalpur: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर में सीजेपी समर्थकों ने जश्न मनाया। शहर के मालवीय चौक पर बड़ी संख्या में जुटे युवाओं ने मिठाइयां बांटी, नारे लगाए और इसे अपने लंबे आंदोलन की पहली बड़ी सफलता बताया।
समर्थकों का कहना है कि यह फैसला युवाओं के लगातार चले लोकतांत्रिक आंदोलन और जनदबाव का परिणाम है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन का आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है और बाकी मांगों को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
जंतर-मंतर से देशभर तक चला आंदोलन
सीजेपी समर्थकों के अनुसार, संगठन के आह्वान पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही देश के कई अन्य शहरों में भी छात्रों और युवाओं ने आंदोलन और प्रदर्शन किए। समर्थकों का दावा है कि लगातार चले इस अभियान ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा जनसमर्थन हासिल किया और सरकार पर दबाव बनाया। उनका कहना है कि अब इस आंदोलन का असर दिखाई देने लगा है, जिसे वे अपनी एकजुटता और शांतिपूर्ण संघर्ष की जीत मानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सागर: मां समेत तीन बेटों को आजीवन कारावास, दादी फरार; परिवार के ही युवक का हुआ था मर्डर
सागर: युवती ने रिश्ते के चाचा से किया प्रेम विवाह, नाराज परिजन ने मार दिया चाकू; पुलिस ने मामला किया दर्ज
छतरपुर: नौगांव में मंदिरों के सामने फेंके गए पशु अवशेष, व्यापारियों के विरोध के बाद हरकत में प्रशासन
सीहोर: पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर पौधारोपण; DFO कर रहीं लगातार निरीक्षण
‘जनदबाव का परिणाम है इस्तीफा’, समर्थकों का दावा
जबलपुर में जश्न मना रहे युवाओं का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्वयं प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा है। समर्थकों ने इसे युवाओं की आवाज और जनदबाव की ताकत का परिणाम बताया। मालवीय चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से किए गए आंदोलन की यह पहली महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनका मानना है कि संगठित और शांतिपूर्ण विरोध से बदलाव संभव है।
बाकी मांगों को लेकर आंदोलन रहेगा जारी
सीजेपी समर्थकों ने साफ किया कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उनके आंदोलन का अंतिम लक्ष्य नहीं है। संगठन की अन्य मांगों को लेकर आंदोलन पहले की तरह जारी रहेगा और जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष चलता रहेगा।
यह भी पढ़ें: सागर: मां समेत तीन बेटों को आजीवन कारावास, दादी फरार; परिवार के ही युवक का हुआ था मर्डर
उधर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं जबलपुर जिले में समर्थकों द्वारा मनाया गया जश्न शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस्तीफे और उसके कारणों को लेकर आधिकारिक स्तर पर जो भी जानकारी सामने आएगी, उसके बाद पूरे घटनाक्रम की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
