- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Prayagraj Kumbh Mela Viral Girl High Court Case Files Petition Claim Adult Status
उम्र विवाद को लेकर इंदौर हाईकोर्ट पहुंची वायरल गर्ल ‘मोनालिसा’, निष्पक्ष जांच की रखी मांग; जानें पूरा मामला
Viral Girl Monalisa High Court Petition: कुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा ने खुद को बालिग बताया है। जिसके चलते उसने याचिका दाखिल की है, साथ ही उसने जन्मतिथि प्रमाण पत्र में छेड़खानी के आरोप लगाए हैं।
- Written By: सजल रघुवंशी

मोनालिसा (सोर्स-सोशल मीडिया)
Prayagraj Kumbh Mela Viral Girl High Court Case: प्रयागराज कुंभ मेले में अपनी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हुई महेश्वर की युवती अब प्रेम विवाह और उम्र विवाद को लेकर सुर्खियों में है। युवती ने अपने पति फरमान खान के खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले को चुनौती देते हुए इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में उसने खुद को बालिग बताया है और जन्मतिथि संबंधी रिकॉर्ड में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है।
खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली यह युवती प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर चर्चा में आई थी। उसकी आंखों और सादगी से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुए थे, जिसके बाद वह रातों-रात सुर्खियों में आ गई। बताया जा रहा है कि वायरल होने के बाद उसे फिल्मों के ऑफर भी मिले थे।
याचिका में किया गया यह बड़ा दावा
मोनालिसा की ओर से अधिवक्ता बीएल नागर ने इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस याचिका में मध्य प्रदेश शासन, मध्य प्रदेश के डीजीपी, केरल के डीजीपी और युवती के पिता को पक्षकार बनाया गया है। याचिका में दावा किया गया है कि युवती की वास्तविक जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 है, जिसके आधार पर उसका आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनाए गए हैं। वहीं, 1 जनवरी 2009 की जन्मतिथि वाला प्रमाण पत्र गलत तरीके से तैयार किए जाने का आरोप लगाया गया है, ताकि उसे नाबालिग साबित किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा
रीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
किसी सक्षम अधिकारी से जांच की रखी मांग
याचिका में हाई कोर्ट से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही वास्तविक जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत कराने और मामले में जल्द कार्रवाई के निर्देश देने की भी अपील की गई है। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: राष्ट्रीय महिला आयोग का भोपाल पुलिस को अल्टीमेटम! 7 दिन में मांगी ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’
युवती के पिता ने लगाए थे यह आरोप
वहीं दूसरी ओर युवती के पिता ने महेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी बेटी नाबालिग है और फरमान खान उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। एक ओर प्रेम विवाह को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं दूसरी तरफ युवती की उम्र और उससे जुड़े दस्तावेजों की सत्यता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब सभी की नजर इंदौर हाईकोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी है।
Prayagraj kumbh mela viral girl high court case files petition claim adult status
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














