-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Patel Family 4 Members Died In Tragic Accident In Jabalpur
घर में बलि देकर हो रही थी दावत की तैयारी, पूजा करके घर लौट रहे पटेल परिवार के 4 लोगों की हादसे में दर्दनाक मौत, बच गया बलि का बकरा
- Written By: विजय कुमार तिवारी
Jabalpur SUV Accident : पूजा के बाद बलि देने के लिए घर लौट रहे पटेल परिवार के 6 लोग हादसे का शिकार हो गए, जिनमें से 4 की मौत हो गयी है, जबकि 2 लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

हादसे में गिरी कार और बलि का बकरा (डिजाइन फोटो-सौ. से सोशल मीडिया)
जबलपुर : ऐसा कहा जाता है कि आदमी अपने सुख-समृद्धि और शांति के लिए तरह-तरह के अनुष्ठान और पूजा पाठ करता है। वहीं कुछ लोग जानवरों की बलि देने और उसका प्रसाद बांटने की भी परंपरा का निर्वाह करते हैं, लेकिन नियति में कुछ और लिखा होता है तो सारी की सारी योजना फेल हो जाती है। आज एक ऐसे ही परिवार के साथ एक दुखद घटना घट गई और परिवार के चार लोग मौके पर ही मर गए, जबकि जिस बकरे की बलि दी जानी थी, वह बकरा बच गया है।
जानकारी में बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में यह अजीबोगरीब गरीब घटना सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी पुल की रेलिंग रेलिंग तोड़ते हुए 30 फीट नीचे एक सूखी नदी में जा गिरी है। इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार दो अन्य लोग घायल बता जा रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि इस गाड़ी में रखा गया बकरा बाल-बाल बच गया है, जिसको परिवार में पूजन के बाद बलि देने के लिए ले जाया जा रहा था। मरने वाले सभी लोग जबलपुर जिले के चौकीताल गांव के निवासी थे।
स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर चरगवां-जबलपुर रोड पर करीब साढ़े 3 बजे से 4 बजे के बीच हुआ, जब एक पटेल परिवार के 6 लोग एक गाड़ी में सवार होकर नरसिंहपुर के दादा दरबार में दर्शन करने गए थे और वहां पर बकरे और मुर्गे को प्रतीकात्मक रूप से चढ़ाने के बाद जबलपुर वापस लौट रहे थे। घर में वापस आने के बाद परिवार के लोग चिकन और मटन की दावत करने वाले थे। इसीलिए अपनी गाड़ी में चढ़ाया हुआ एक मुर्गा और बकरा भी रखा था।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
MP कैबिनेट के बड़े फैसले: 18 जुलाई को UCC बिल की तैयारी, रोजगार और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़े फैसलों को मंजूरी
भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से कहा- मुस्लिमों को नमाज के लिए वैकल्पिक जगह दें
लोगों ने बताया कि परिवार की पूजा के बाद प्रतीकात्मक रूप से चढ़ाए गए बकरे और मुर्गे की बलि दी जानी थी और उससे दावत होने वाली थी। इस दुर्घटना में मुर्गे की मौके पर मौत हो गई, जबकि बकरे का कान कट गया है, लेकिन वह बाल बाल बच गया।
पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में यह पता चला है कि तेज रफ्तार होने के कारण ड्राइवर का कार पर से नियंत्रण खो गया और वह गाड़ी रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना पर चरगवां पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को गाड़ी से बाहर निकलवाया और इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया, जबकि मरने वालों के शव को गाड़ी से निकलने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद सभी चार मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई।
मध्यप्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मृतकों में 35 वर्षीय किशन पटेल, 34 वर्षीय महेंद्र पटेल, 17 वर्षीय सागर पटेल के साथ 36 वर्षीय राजेंद्र पटेल शामिल हैं, जबकि दो अन्य लोग घायल हैं, जिनके नाम जितेंद्र पटेल और मनोज प्रताप बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है। ये सभी लोग जबलपुर जिले के चौकीताल गांव के निवासी थे। फिलहाल मामला दर्ज करके मामले की जांच जारी है।
Patel family 4 members died in tragic accident in jabalpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Google Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM












