चौक पूरे, कलश सजे: पन्ना के गांव में VD शर्मा का हुआ पारंपरिक स्वागत, ग्रामीणों को दिलाया भरोसा; कही बड़ी बात
VD Sharma Panna Visit: खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने पन्ना के धरमपुरा गांव में किया लाभार्थी संपर्क आयुष्मान योजना से बची ग्रामीण की जान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
वीडी शर्मा का पन्ना दौरा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Khajuraho MP VD Sharma Panna Visit: खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मंगलवार को पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र का सघन प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने जिले की आदर्श ग्राम पंचायत शाहनगर के धरमपुरा गांव पहुंचकर ‘लाभार्थी संपर्क’ कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जाकर सीधा संवाद किया।
सांसद शर्मा ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और पीएम सूर्यघर योजना जैसी प्रमुख योजनाओं का फीडबैक लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की।
पारंपरिक तरीके से हुआ वीडी शर्मा का गांव में स्वागत
सांसद शर्मा के आगमन पर ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं में भारी उत्साह देखा गया। गाँव के कई घरों के मुख्य द्वारों पर चौक पूर कर और कलश सजाकर उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। इस आत्मीय स्वागत पर आभार व्यक्त करते हुए सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश हर मोर्चे पर मजबूत हुआ है। आज जनता ने जो अपार प्रेम और सम्मान दिखाया है, वह वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों और उनके प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: मुरैना SP दफ्तर में एजेंटों का भारी आक्रोश, लोगों के डूबे लाखों रुपये; लगाई न्याय की गुहार
उज्जैन पुलिस का बड़ा खुलासा, चरित्र शंका में भतीजे ने पत्नी और नाबालिग के साथ मिलकर की ‘चाचा’ की हत्या
लाखों की संपत्ति के मालिक नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के ठिकानों पर छापा; EOW ने जब्त किए दस्तावेज
जबलपुर SP कार्यालय बना कुश्ती का अखाड़ा, यूट्यूबर और शिकायतकर्ता ने एक दूसरे को जमकर पीटा- देखें VIDEO
आयुष्मान योजना की वजह से व्यक्ति की बची जान
इस दौरान एक भावुक क्षण में स्थानीय निवासी राजेश राठौर ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत उनके दिल (हार्ट) का सफल इलाज हुआ है। राठौर ने कहा कि अगर मोदी जी की यह योजना नहीं होती, तो गरीबी के चलते मेरा इलाज संभव नहीं था। आज मैं जिंदा हूं तो सिर्फ प्रधानमंत्री जी की योजना की वजह से हूँ। गाँव में एक जन-प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे सांसद वी.डी. शर्मा ने न केवल हितग्राहियों से सीधा संवाद किया बल्कि कई घरों में फर्श पर बैठकर बच्चों को दुलारा और लाभार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया।
यह भी पढ़ें: MP News: मुरैना SP दफ्तर में एजेंटों का भारी आक्रोश, लोगों के डूबे लाखों रुपये; लगाई न्याय की गुहार
वीडी शर्मा ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश
प्रवास के दौरान सांसद वीडी शर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर मौजूद एसडीएम और तहसीलदार एवं पंचायत सचिव को सख्त निर्देश दिए कि जिन पात्र परिवारों तक अभी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचा है, उन्हें तत्काल चिन्हित कर लाभान्वित किया जाए।
