Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिस्टम की बड़ी लापरवाही..पन्ना में बारिश में बर्बाद हुआ लाखों का अनाज, खुले में सड़ रहा हजारों क्विंटल धान

Panna Warehouse Negligence: पन्ना में लापरवाही का शिकार हुआ हजारों क्विंटल धान, बारिश में भीगने से बोरियों में उगे पौधे, वीडियो वायरल होने पर हड़कंप, कलेक्टर ने गठित की 3 सदस्यीय जांच टीम।

  • Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Aug 01, 2026 | 05:50 PM

पन्ना में लापरवाही का शिकार हुआ अनाज (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Paddy Damage In Rain Panna: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से सरकारी अनाज की बर्बादी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के बड़ागांव और लक्ष्मीपुर खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर खरीदा गया हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे पड़ा रहने के कारण खराब हो गया।

लगातार बारिश और उचित रखरखाव के अभाव में धान की बोरियां इस कदर सड़ गईं कि उनमें से पौधे तक निकल आए। जब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पन्ना कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच दल का गठन कर जांच के आदेश दिए हैं।

सुरक्षित भंडारण नहीं होने से लाखों रुपये के अनाज को नुकसान

सरकार किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी तो करती है, लेकिन उसके सुरक्षित भंडारण में लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बड़ागांव और लक्ष्मीपुर केंद्रों पर समय रहते धान का उठाव नहीं किया गया और न ही बोरियों को तिरपाल से ठीक तरह ढका गया। बारिश का पानी लगातार बोरियों में जाता रहा, जिससे धान अंकुरित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर धान को वेयरहाउस में भेज दिया जाता, तो लाखों रुपये मूल्य के सरकारी अनाज को इस तरह बर्बाद होने से बचाया जा सकता था। लोगों ने इसे सरकारी लापरवाही और संसाधनों की बर्बादी बताया है।

सम्बंधित ख़बरें

सागर: जंगल में मिला रहस्यमयी खजाना? राजा बाबा दरबार में सोना, गहने और प्राचीन मूर्तियों की चर्चा से उमड़ी भीड़

भोपाल: बीजेपी प्रदेश कार्यालय के पास मंदिर में चोरी, लक्ष्मण जी का चांदी का मुकुट ले गया युवक

मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 110 ग्राम और 325 किलोग्राम केमिकल जब्त

डुमना नेचर पार्क में मियावाकी तकनीक से तैयार होगा जंगल; CM मोहन यादव ने किया 11 लाख पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

जांच के बाद होगी कार्रवाई, नुकसान की होगी रिकवरी

मामले के तूल पकड़ने के बाद आपूर्ति विभाग और वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन हरकत में आ गए हैं। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि लक्ष्मीपुर सहित अन्य केंद्रों पर धान की बोरियों के अंकुरित होने की जानकारी विभाग के संज्ञान में आई है। पूरे मामले की अलग से जांच कराई जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितनी बोरियां खराब हुई हैं। उन्होंने कहा कि धान की सुरक्षा और रखरखाव की मुख्य जिम्मेदारी वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन और संबंधित ब्रांच मैनेजर की होती है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा हुए नुकसान की रिकवरी भी की जाएगी।

हर साल दोहराई जा रही लापरवाही पर उठे सवाल

वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष संजय नागायच ने भी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ब्रांच मैनेजर को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: सागर: जंगल में मिला रहस्यमयी खजाना? राजा बाबा दरबार में सोना, गहने और प्राचीन मूर्तियों की चर्चा से उमड़ी भीड़

इस घटना के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि जब हर साल उपार्जन केंद्रों पर अनाज की सुरक्षा और भंडारण के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, तो ऐसी लापरवाही बार-बार क्यों सामने आती है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी या फिर जिम्मेदार अधिकारियों पर वास्तव में सख्त कार्रवाई होगी।

Panna paddy damaged rain open storage administrative negligence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 05:50 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Panna News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.