-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- On World Aids Day Union Minister Jp Nadda Took A Sharp Dig At The Opposition In Indore
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर कसा तीखा तंज, कहा- देश बदल चुका है, बस तुम्हारा स्टेटस नहीं बदला
- Written By: रीना पंवार
एड्स दिवस पर इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा मेडिकल क्षेत्र में किए गए कार्यों का जिक्र किया और इन्हें लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
इंदौर : केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा रविवार को विश्व एड्स दिवस के मौके पर इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश बदल चुका है लेकिन विपक्षी दलों का ‘विपक्ष का दर्जा’ अब तक नहीं बदला। नड्डा केंद्रीय मंत्री होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
एड्स दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं आज राजनीति नहीं करना चाहता हूं लेकिन कई लोग बोलते हैं कि देश में कुछ भी नहीं बदला है। मैं उन्हें बस इतना बोलता हूं कि तुम्हारा स्टेटस (दर्जा) नहीं बदला, बाकी सब बदल गया है। तुम विपक्ष के विपक्ष में ही रहे और ऐसे रहोगे, तो आगे भी ऐसे ही रहोगे।”
देश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
जिद-जुनून के पक्के CM मोहन: पायलट के मना करने के बाद भी ऐसे पहुंचे अपनों के बीच, जानें उनके मन के भाव
सागर में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप; सीमांकन के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
CM मोहन यादव का बड़ा फैसला; आरक्षक के 7500 और एसआई-सूबेदार के सैकड़ों पदों पर मिली प्रशासकीय स्वीकृति
मोदी सरकार के कार्यों का किया जिक्र
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत के सफल अभियान का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में मेडिकल के अलग-अलग क्षेत्रों में मजबूत बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है। विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘‘यह किसी को दिखाई दे जाए कि देश कैसे बदलता है, तो बहुत अच्छी बात है। मैं कई बार बोलता हूं कि मैं आपकी देखने की क्षमता में सुधार तो कर सकता हूं पर आपको नजरिया नहीं दे सकता। अब किसी में नजरिया ही ना हो, तो मैं क्या करूं?” भाजपा अध्यक्ष ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि नजरिये के लिए बुद्धि की जरूरत होती है।
मध्य प्रदेश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर विभिन्न जानलेवा बीमारियों की दवाएं देश में मरीजों को बहुत देर से उपलब्ध कराए जाने को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में टिटनेस की दवा आने में 40 साल, टीबी की दवा आने में 20 से 25 साल, डिप्थीरिया की दवा आने में 20 साल और जापानी इन्सेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) की दवा आने में 100 साल लग गए थे।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
On world aids day union minister jp nadda took a sharp dig at the opposition in indore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जिद-जुनून के पक्के CM मोहन: पायलट के मना करने के बाद भी ऐसे पहुंचे अपनों के बीच, जानें उनके मन के भाव
Jul 23, 2026 | 10:08 PMहर आंख के बदले लेंगे एक सिर, ASEAN मीटिंग में ईरान पर भड़के मार्को रुबियो, बोले- तेहरान नहीं माना तो…
Jul 23, 2026 | 10:01 PMसंभाजीनगर राशन घोटाला: गजानन एग्रो सेल्स कॉर्पोरेशन तक पहुंची जांच, मेन आरोपी समेत 5 फरार, 15.75 लाख की जब्ती
Jul 23, 2026 | 09:58 PMसागर में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप; सीमांकन के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
Jul 23, 2026 | 09:52 PMभगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PMछात्रों पर पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ BJP के वरिष्ठ नेता, मुरली मनोहर ने युवतियों पर बल प्रयोग को बताया गलत
Jul 23, 2026 | 09:48 PMछात्रों के भविष्य का राजनीतिकरण न हो… शिवसेना नेता संजय शिरसाट का राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला
Jul 23, 2026 | 09:48 PMवीडियो गैलरी

29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM











