नर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
Narmadapuram Farmers Protest : नर्मदापुरम में मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। भारतीय किसान संघ ने धरना स्थल पर हवन कर सरकार से समर्थन मूल्य पर 100% उपज खरीदी की मांग की।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
किसानों का प्रदर्शन (फोटो सोर्स- नवभारत)
Narmadapuram Moong Procurement Protest: नर्मदापुरम जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी को लेकर किसानों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। समर्थन मूल्य पर पूरी उपज खरीदे जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। आंदोलन के दूसरे दिन किसानों ने धरना स्थल पर हवन-पूजन कर सरकार से नीति में बदलाव की मांग की और जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।
भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना नर्मदापुरम के पीपल चौक पर दूसरे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर पहुंचे और मूंग खरीदी व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि वर्तमान खरीदी व्यवस्था में उन्हें अपनी पूरी उपज बेचने का अवसर नहीं मिल रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
प्रति एकड़ खरीदी सीमा को लेकर नाराजगी
किसानों ने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था के तहत प्रति एकड़ केवल 1 क्विंटल 20 किलो मूंग खरीदी जा रही है, जबकि खरीदी 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के निर्धारित मानक के अनुसार की जानी चाहिए।किसानों का कहना है कि उत्पादन अधिक होने के बावजूद सीमित मात्रा में खरीदी होने से उन्हें अपनी उपज कम कीमत पर बेचने की मजबूरी हो सकती है। उन्होंने सरकार से समर्थन मूल्य पर पूरी मूंग खरीदी की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
CM मोहन यादव ने अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, नर्मदा परियोजनाओं को गति देने पर हुआ मंथन
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
अमरावती में सोयाबीन बीज विवाद, ‘हुतूतू’ बीज नहीं उगने पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन
सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
धरना स्थल पर किसानों ने मध्य प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया और आहुतियां देकर जल्द निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों का कहना है कि हवन के माध्यम से वे सरकार तक अपनी मांग पहुंचाना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि किसानों के हित में जल्द निर्णय लिया जाएगा।
100 प्रतिशत उपज खरीदी की मांग
भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट किया है कि ग्रीष्मकालीन मूंग की 100 प्रतिशत उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी जानी चाहिए। संगठन का कहना है कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन की चेतावनी
किसानों ने कहा कि आने वाले दिनों में जरूरत पड़ी तो वे अपने परिवार और बच्चों के साथ धरना स्थल पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उनका उद्देश्य सरकार तक किसानों की समस्याओं को मजबूती से पहुंचाना है। फिलहाल भारतीय किसान संघ का धरना जारी है और किसानों की मांगों को लेकर प्रशासन और शासन स्तर पर नजर बनी हुई है।
