इंदौर एयरपोर्ट पर भीषण गर्मी से रनवे की सतह पिघली, फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट
Indore Airport Runway Melted: इंदौर के एयरपोर्ट पर भीषण गर्मी के कारण रनवे का कोलतार पिघल गया जिससे रनवे की सतह ढीली हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर दो यात्री उड़ानों को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
इंदौर एयरपोर्ट (Image- Social Media)
Indore Airport News: भीषण गर्मी के कारण इंदौर एयरपोर्ट के रनवे के एक हिस्से का बिटुमेन पिघल गया, जिससे वह ढीला हो गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत मरम्मत का काम शुरू किया गया। रनवे कुछ समय के लिए बाधित होने के कारण दिल्ली और रायपुर से आ रही इंडिगो की दो उड़ानों को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। इंजीनियरों की टीम ने करीब 20 मिनट में रनवे की जरूरी मरम्मत पूरी कर दी, जिसके बाद एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन फिर से सामान्य हो गया। एयरलाइंस अब भोपाल भेजे गए यात्रियों को सुरक्षित इंदौर लाने की व्यवस्था कर रही है।
शहर में बढ़ी गर्मी
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी रामस्वरूप यादव ने बताया कि शहर में अचानक गर्मी बढ़ने से रनवे पर असर पड़ा है। नियमित निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अधिक तापमान के कारण रनवे के एक हिस्से पर बिटुमेन की परत पिघल गई थी और वह तय मानकों के मुकाबले ढीली हो गई थी। इसके बाद सिविल इंजीनियरों की टीम ने तुरंत काम शुरू किया और लगभग 20 मिनट में रनवे की मरम्मत कर दी।
दो उड़ानें भोपाल डायवर्ट
अधिकारी के अनुसार, रनवे की री-कार्पेटिंग का काम इन दिनों रोजाना रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच किया जा रहा है। इसी दौरान इंडिगो एयरलाइंस की रायपुर-इंदौर और दिल्ली-इंदौर उड़ानों को भोपाल डायवर्ट कर दिया गया। दोनों विमानों को भोपाल एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरलाइन कंपनी यात्रियों को भोपाल से इंदौर लाने की व्यवस्था कर रही है। मरम्मत पूरी होने के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन फिर से सामान्य कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
MP के किसान पर फूटा KCC का ‘ब्याज बम’! मात्र 5 हजार की चूक और लग गया 12 हजार का फटका; क्या सरकार देगी राहत?
‘विदेश में हैं, जल्द लौटेंगी…’, भोपाल में BJP पार्षद के लापता वाले पोस्टर से मचा हड़कंप; परिवार ने बताया सच
परमाली वालेस कंपनी के बाहर हिन्दू समिति ने जमकर काटा बवाल, हिंदू प्रतीकों पर रोक के आरोप में प्रदर्शन
MP News: BJP नेताओ की डिमांड के कारण अटकी है निगम मंडल की सूची , जो नहीं मांग रहे उन्हें अपने आप मिल रहा मौका
प्रदेश में बढ़ा तापमान
मध्य प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस करौंदी (कटनी) और पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में रिकॉर्ड हुआ। भोपाल, इंदौर, रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 से 2.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। इसके अलावा नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें- मार्च में ही ‘लू’ का टॉर्चर और 8 राज्यों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग की नई चेतावनी ने बढ़ाई धड़कनें!
न्यूनतम तापमान की बात करें तो इंदौर, उज्जैन, शहडोल और सागर संभागों में यह सामान्य से 1.6 से 2.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं ग्वालियर, चंबल और रीवा संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 से 3.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया।
