मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Bhopal Farmers Protest:भोपाल में किसानों का भारी प्रदर्शन। मूंग की 100% खरीद और ई-टोकन व्यवस्था बंद करने की मांग को लेकर हजारों किसानों ने सीएम हाउस घेरने की तैयारी कर ली है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Bhopal Farmers Protest Moong MSP Demand: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसानों का विरोध उग्र रूप लेता जा रहा है, जहाँ हजारों की संख्या में किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। नर्मदापुरम और अन्य जिलों से आए किसानों का मुख्य उद्देश्य मूंग की 100% तुलाई सुनिश्चित करना और ई-टोकन व्यवस्था को बंद करना है।
किसानों का आरोप है कि प्रशासन और सरकार उनकी अनदेखी कर रही है, जिसके चलते उन्हें मजबूरन भोपाल समाचार के तहत मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़ना पड़ रहा है। पुलिस द्वारा जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाए जाने के बावजूद किसानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है और वे हर हाल में अपना हक पाने की जिद पर अड़े हुए हैं। इस प्रदर्शन के दौरान किसानों ने साफ कर दिया है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो आने वाले समय में सरकार को इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।