-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Wait For Udaan Has Become Unbearable It Flew To New Mumbai And Got Stuck In Nagpur
इंतहा हो गई ‘उड़ान’ के इंतजार की, एयरपोर्ट विकास को लेकर भ्रम की स्थिति कायम
- Written By: आंचल लोखंडे
Nagpur News: नागपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पंख लगने का इंतजार पिछले 4-5 वर्षों से किया जा रहा है। बार-बार आश्वासन मिल रहा है लेकिन प्रोजेक्ट ‘उड़ान’ नहीं भर पा रहा है।

इंतहा हो गई ‘उड़ान’ के इंतजार की (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: नागपुर इन दिनों नए-नए एयरपोर्ट शुरू करने की होड़ सी लगी हुई है। राज्य में भी कई नए एयरपोर्ट शुरू हो चुके हैं और कई पाइपलाइन में हैं। निश्चित ही अच्छे संकेत हैं। विकास के पंख इन्हीं प्रोजेक्ट की बदौलत ‘उड़ान’ भरते हैं। नागपुर इसके विपरीत है। नागपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पंख लगने का इंतजार पिछले 4-5 वर्षों से किया जा रहा है। बार-बार आश्वासन मिल रहा है लेकिन प्रोजेक्ट ‘उड़ान’ नहीं भर पा रहा है। निजीकरण का इंतजार इतना बढ़ चुका है कि अब ‘पिछड़ने’ का डर सताने लगा है। हैदराबाद कोसों आगे निकल चुका है।
रायपुर, भोपाल भी टक्कर देने लगे हैं। ऐसे में ‘डर’ सताना गलत भी नहीं है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बार-बार आश्वासन दे रहे हैं। बावजूद ‘फाइल क्लियर’ नहीं होना आश्चर्य में डालता है। एयरपोर्ट का विकास नहीं कर पाने का दर्द केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी है। फडणवीस ने 5-7 बार आश्वासन दिया कि 2-3 माह में निर्णय हो जाएगा लेकिन नहीं हो पाया। गडकरी अपने चुनाव घोषणा पत्र में एयरपोर्ट के निजीकरण और विकास की बात कर चुके हैं लेकिन वे भी अपने प्रयास में विफल रहे। इसका उन्हें भी दर्द है। ऐसे में सवाल यही उठता है कि एयरपोर्ट आखिर कब उड़ान भर पाएगा।
फडणवीस 4 वर्षों से दे रहे आश्वासन
एयरपोर्ट का विकास नहीं होने का खामियाजा नागपुर उठा रहा है। एक बेहतर एयरपोर्ट से इसकी सूरत बदल सकती है और एविएशन सेक्टर में चार चांद लग सकते हैं लेकिन सब कुछ बेकार प्रतीत हो रहा है। राज्य में यह एयरपोर्ट पिछड़ता जा रहा है। पड़ोसी राज्यों से तुलना करना भी बेमानी हो गया है। न तो एयरपोर्ट विकसित हो रहा है और न ही नागपुर को इंटरनेशनल डेस्टिनेशन मिल रहे हैं। एयरपोर्ट तथा कार्गों हब को लेकर बातें बहुत होती रहती हैं लेकिन आंकड़े अब भी संतोषजनक नहीं हैं। एक ओर हम सिटी को ‘ग्लोबल सिटी’ के रूप में पेश कर रहे हैं तो दूसरी ओर एयरपोर्ट ‘लोकल’ बनकर रह गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
भारी बारिश से डूबा नागपुर शहर! अंडरपास-दुकानें जलमग्न; स्कूल में फंसे छात्रों का किया रेस्क्यू, देखें VIDEO
चुनावी प्रक्रिया में लापरवाही: बीएलओ के गायब रहने से रजिस्ट्रेशन पर संकट, प्रशासन के दावों की खुली पोल
दर्द कैसे बदले खुशी में
एयरपोर्ट के ग्लोबल नहीं बनने से गडकरी और फडणवीस दोनों ही दर्द महसूस कर रहे हैं लेकिन इसे खुशी में बदलने का समय आ गया है। प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाना काफी महत्व रखता है।
इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जरूरी
जब भी किसी शहर में कोई निवेशक या पर्यटक आता है तो एयर रूट से ही शहर में प्रवेश करता है। ऐेसे में एयरपोर्ट को देखकर सबसे पहले शहर की छवि सामने उभरती है। नागपुर एयरपोर्ट के अंदरूनी भाग को देखकर ‘वैश्विक’ कल्पना नहीं की जा सकती है। निवेशक या यात्री एयरपोर्ट देखकर ही ‘सहम’ जाते हैं। ऐेसे वक्त में जब देश के कई हवाई अड्डे शानदार और आलीशान हो गए हैं, उस दौर में नागपुर पीछे छूट जाता है। आज सिटी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास को लेकर ‘टाइमपास’ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
मुख्यमंत्री कई बार कर चुके हैं पहल
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिवाली (2022) के पूर्व से दावा कर रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही है। एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंपकर नये सिरे से इसे विकसित करने का उनका सपना सपना ही बनकर रह गया है। मिहान के एक कार्यक्रम में उन्होंने ‘सेकंड रनवे’ का भी जिक्र किया और कहा था कि निजीकरण के साथ-साथ सेकंड रनवे के लिए भी कार्य को आगे बढ़ा दिया गया है। उनकी घोषणाओं का असर अधिकारियों पर नहीं पड़ा। संभवत: यही कारण है कि ‘एयरपोर्ट’ का विकास अटका पड़ा है।
अधिकारी हों गंभीर
वास्तविकता तो अब यही लगने लगी है कि सीएम की घोषणाओं को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सीएम को एक ही प्रोजेक्ट को लेकर बार-बार बयान देना पड़ रहा है। कई बार बैठकें भी हो चुकी हैं लेकिन बैठकों का सकारात्मक नतीजा जमीन पर उतरता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। इससे जनता के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
ये भी पढ़े: नागपुर को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, तीसरा रिंग रोड बनेगा मल्टीमॉडल कॉरिडोर, CM फडणवीस ने किया ऐलान
डबल हुई प्रोजेक्ट कास्ट
जब यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया था तब 1,688 करोड़ रुपये की विस्तारीकरण रिपोर्ट तैयार की गई थी। एविएशन क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अब यह कास्ट डबल हो जाएगी। यानी समय बर्बादी का खर्च और 1,688 करोड़ भुगतान कर उठाना होगा। निश्चित रूप से यह सभी के लिए काफी महंगा सौदा साबित होगा।
1,688 करोड़ का होना था निवेश
- सेकंड रनवे का भी है प्रस्ताव
- होटल, मॉल, एप्रॉन, पार्किंग बनाने के थे प्रस्ताव
- नई टर्मिनल बिल्डिंग भी है प्रस्तावित
- 1,550 हवाई जहाज रोज गुजरते हैं आसमान से
फैक्ट फाइल
- 50 से अधिक विमान रोजाना
- 27.94 लाख यात्री साल के
- 7,600 यात्री रोज
Wait for udaan has become unbearable it flew to new mumbai and got stuck in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














