Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP Transfer Policy 2026: अब प्रभारी मंत्रियों की हरी झंडी के बिना नहीं हिलेंगे जिला स्तर के कर्मचारी

Madhya Pradesh Voluntary Transfer Process 2026: : ऑनलाइन जारी होंगे आदेश, 20% की सीमा तय; प्रथम श्रेणी अधिकारियों के तबादलों के लिए मुख्यमंत्री की मंजूरी होगी अनिवार्य

  • Written By: सुधीर दंडोतिया
Updated On: May 12, 2026 | 11:13 AM

एमपी में नई तबादला नीति, सोर्स :सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Madhya Pradesh Employee Transfer News: मध्य प्रदेश सरकार राज्य में एक नई और पारदर्शी तबादला नीति लागू करने की अंतिम तैयारी में है। इस नई नीति के तहत जिला स्तर पर होने वाले तबादलों में प्रभारी मंत्रियों की भूमिका सबसे अहम होगी।

सरकार इस बार पूरी प्रक्रिया को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने पर जोर दे रही है। तैयारी यह है कि सभी तबादला आदेश ऑनलाइन जारी किए जाएं,

मंत्रियो की भूमिका अहम

नई नीति के तहत जिलों में तबादलों में प्रभारी मंत्रियों की भूमिका अहम रहने वाली है। जिला स्तर पर कोई भी स्थानांतरण सूची प्रभारी मंत्री की सहमति के बिना जारी नहीं होगी। वहीं विभागीय तबादले संबंधित विभागों के मंत्रियों के माध्यम से किए जाएंगे। सरकार की तैयारी है कि इस बार सभी तबादला आदेश ऑनलाइन जारी किए जाएं। हर संवर्ग में अधिकतम 20 प्रतिशत तक तबादले किए जा सकेंगे। प्रथम श्रेणी अधिकारियों के तबादले मुख्यमंत्री के अनुमोदन से ही होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

पीएम मोदी की अपील पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का तंज, खुद विदेश जा रहे हैं और…

बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, कहा- ऐसा दृश्य कहीं और नहीं दिखता

Investment Conclave: भोपाल में जुटेगा फ्रांसीसी उद्योग जगत, निवेश की नई राहें होंगी तैयार

इंदौर में सास ने जींस पहनने पर डांटा, बहू ने लगा ली फांसी, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

इन्हे मिलेगी प्राथमिकता

सूत्रों के मुताबिक गंभीर बीमारी, प्रशासनिक आवश्यकता, स्वेच्छा और अन्य विशेष परिस्थितियों के आधार पर तबादलों को प्राथमिकता दी जाएगी। विधायकों की अनुशंसाओं को भी महत्व मिल सकता है। बताया जा रहा है कि आज हुई कैबिनेट बैठक में तबादलों से रोक हटाने का प्रस्ताव नहीं आ सका, लेकिन अगले कुछ दिनों में नीति को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

ऑनलाइन व्यवस्था से आएगी पारदर्शिता

सरकार इस बार पूरी प्रक्रिया को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने पर जोर दे रही है। तैयारी यह है कि सभी तबादला आदेश ऑनलाइन जारी किए जाएं, ताकि पिछली बार की तरह सूचियों के जिलों में अटकने या देरी होने की समस्या न आए।

नई नीति के मुख्य बिंदु

तबादलों की सीमा: प्रत्येक संवर्ग (Cadre) में अधिकतम 20 प्रतिशत कर्मचारियों का ही स्थानांतरण किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री का अनुमोदन: प्रथम श्रेणी (Class-1) के अधिकारियों के तबादले केवल मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद ही संभव होंगे।

किसे मिलेगी प्राथमिकता: गंभीर बीमारी, प्रशासनिक आवश्यकता, स्वयं की इच्छा (स्वेच्छा) और विशेष परिस्थितियों को तबादलों में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा विधायकों की अनुशंसाओं को भी विचार में लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी और CM मोहन की अपील बेअसर, 200 गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे BJP नेता, जाम में फंसे रहे लोग

पिछले साल के आंकड़े और चुनौतियां

अगर पिछले वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2025 में तबादलों के लिए करीब डेढ़ लाख आवेदन आए थे, जबकि लगभग 60 हजार तबादलों का अनुमान लगाया गया था। राज्य में कुल 6.06 लाख नियमित कर्मचारियों में से करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों के तबादले प्रस्तावित थे। सबसे ज्यादा आवेदन राजस्व, स्वास्थ्य और स्कूल शिक्षा विभाग में आए थे। स्कूल शिक्षा विभाग में ही करीब 11 हजार तबादले हुए थे, जबकि 35 हजार आवेदन स्वैच्छिक तबादलों के लिए प्राप्त हुए थे। पिछली बार भोपाल से अनुमोदित कई सूचियां जिलों में अटक गई थीं और तीसरी-चौथी सूची जारी नहीं हो पाई थी। ऐसे में इस बार सरकार नई व्यवस्था के जरिए प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की तैयारी में है।

Mp transfer policy 2026 new guidelines

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 11:13 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • BJP
  • Employment News
  • Goverment Job
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.