बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, कहा- ऐसा दृश्य कहीं और नहीं दिखता
Tamannaah Bhatia Mahakal Darshan: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। अभिनेत्री बाबा महाकाल की भस्म आरती में भी शामिल हुई। पुजारी के हाथों जल अर्पित कर पूजा-अर्चना भी की।
- Written By: प्रीतेश जैन
महाकाल मंदिर में तमन्ना (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Ujjain Mahakal Temple: फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचीं और नंदी हॉल में बैठकर पूरे भक्तिभाव से भस्म आरती में शामिल हुईं।
इस दौरान तमन्ना माथे पर चंदन लगाए बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। उन्होंने करीब दो घंटे तक भस्म आरती का दिव्य दर्शन किया। आरती के बाद उन्होंने नंदीजी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद तमन्ना ने चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के हाथों जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Tamannaah Bhatia उज्जैन के Mahakaleshwar Jyotirlinga मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भस्म आरती में भाग लेकर भगवान महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।#TamannaahBhatia #MahakalTemple #BhasmaAarti #Ujjain #Mahakaleshwar pic.twitter.com/AWP5Vz0JRw — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) May 12, 2026
सम्बंधित ख़बरें
13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
‘आश्वासन नहीं समाधान चाहिए’, सागर में नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी; 13 मांगों को लेकर धरना
6 दिन से बिजली गुल: खंडवा में गुस्साई महिलाओं ने MPB दफ्तर का किया घेराव, कर्मचारियों ने बंद किया गेट
दमोह में मोहर्रम के शहर गश्त के दौरान टला बड़ा हादसा; आग से खेल रहे युवक का मुंह जला- देखें VIDEO
महाकाल के बुलावे पर यहां आई
मीडिया से बातचीत में तमन्ना भाटिया ने कहा आज भगवान ने मुझे बुलाया था। बाबा महाकाल के बुलावे पर ही भक्त यहां आते हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। आज जो आरती देखने को मिली, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। आरती में शामिल होकर बहुत ऊर्जा मिलती है। सब लोग एक साथ बैठकर जिस तरह आरती देखते हैं, ऐसा दृश्य कहीं और देखने को नहीं मिलता।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों को बड़ी राहत, अब सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन
बढ़ाई गई मंदिर की सुरक्षा
मंदिर परिसर में अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनकी मौजूदगी को देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था भी विशेष रूप से बढ़ाई गई थी।
