Madhya Pradesh Top 10 News: विजय शाह मामले से टैंक प्रोजेक्ट तक और ग्वालियर में आफत की बारिश; पढ़ें टॉप न्यूज

MP Top 10 News 27 August: प्रदेश में आज सियासत और प्रशासन से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आईं। विजय शाह मामले, टैंक प्रोजेक्ट, ग्वालियर की बारिश, इंदौर की कार्रवाई और मुरैना हादसे ने सुर्खियां बटोरीं।
Madhya Pradesh ki 10 badi khabrein
Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live(इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में सियासत, प्रशासन, बारिश और कानून-व्यवस्था से जुड़ी बड़ी खबरों ने गुरुवार को सुर्खियां बटोरीं। मंत्री विजय शाह के मामले से लेकर T-72 टैंक प्रोजेक्ट, ग्वालियर की बारिश, मुरैना हादसे और इंदौर की कार्रवाई तक, प्रदेश में दिनभर कई अहम घटनाक्रम सामने आए। यहां पर 10 बड़ी और दमदार खबरें।

1. विजय शाह को बड़ी राहत, अभियोजन स्वीकृति से सरकार का इनकार; सुप्रीम कोर्ट में मामला

Madhya Pradesh Minister Vijay Shah
कर्नल सोफिया कुरैशी और मंत्री विजय शाह(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अभियोजन स्वीकृति नहीं देने का फैसला किया है। कैबिनेट का यह निर्णय उस समय आया है जब मामले की जांच कर रही SIT अभियोजन की सिफारिश कर चुकी है। मामला 11 मई 2025 का है, जब महू के रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए विवादित टिप्पणी की थी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

2. MP में शुरू होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, 29 अगस्त को बालाघाट से होगा आगाज

Chief Minister Mohan Yadav
मुख्यमंत्री मोहन यादव(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मध्य प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ शुरू किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभियान का मुख्य आयोजन 29 अगस्त को बालाघाट में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं आमजन से संवाद करेंगे। इसी दिन प्रदेश के अन्य जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण और सरकारी योजनाओं की जमीनी समीक्षा करना है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

3. जबलपुर में ₹600 करोड़ के T-72 टैंक ओवरहॉलिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत, राजनाथ सिंह रहे मौजूद

Rajnath Singh inaugurates ₹600 crore T-72 tank project in Jabalpur
सीएम मोहन यादव और राजनाथ सिंह(सोर्स- सोशल मीडिया)

जबलपुर में भारतीय सेना के T-72 टैंकों के अत्याधुनिक ओवरहॉलिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई। करीब 600 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के भूमि पूजन कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। व्हीकल फैक्ट्री परिसर में आयोजित समारोह में उन्होंने T-72 टैंकों को सेना की महत्वपूर्ण ताकत बताया। रक्षा मंत्री ने भारत की बढ़ती रक्षा उत्पादन क्षमता और आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप पर भी बात रखी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

4. ग्वालियर में 12 घंटे से लगातार बारिश, सड़कें जलमग्न; जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

continuous rainfall causes severe waterlogging across Gwalior
ग्वालियर में आफत की बारिश(सोर्स- सोशल मीडिया)

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है और अब ग्वालियर में भी मौसम ने करवट ले ली है। शहर में करीब 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लगातार बारिश के कारण रोजमर्रा के कामकाज के लिए घरों से निकलने वाले लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

5. नेपाल की बाढ़ पर बागेश्वर धाम सरकार का बयान, बोले- संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ पूरा परिवार

Bageshwar Sarkar Expresses Concern and Support for Nepal Flood Victim
धीरेंद्र शास्त्री ने नेपाल आपदा पर जताया दुख(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दुख जताया है। जापान यात्रा से भारत लौटने के बाद उन्हें नेपाल के हालात की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और इस कठिन समय में पूरा बागेश्वर परिवार पीड़ितों के साथ खड़ा है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

6. रक्षाबंधन पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की अनोखी पहल, बहनों को बांट रहे शक्कर के पैकेट

Arif Masood distributes sugar packets to women on Raksha Bandhan in Bhopal
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद(सोर्स- नवभारत लाइव)

भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के लिए अलग पहल की है। बाजार में शक्कर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए विधायक अपनी बहनों को उपहार के तौर पर शक्कर के पैकेट वितरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि महंगाई के कारण त्योहार की मिठास प्रभावित नहीं होनी चाहिए। रक्षाबंधन पर घरों में मिठाइयों और पकवानों की तैयारी के बीच यह पहल चर्चा में है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

7. सीहोर यूनिवर्सिटी के कथित फर्जी डिग्री रैकेट में बड़ी कार्रवाई, कुलपति समेत 3 गिरफ्तार

Rajasthan SOG arrests Sehore university vice chancellor in fake degree scam
राजस्थान एसओजी की बड़ी कार्रवाई(सोर्स- सोशल मीडिया)

सीहोर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय से जुड़े कथित फर्जी डिग्री रैकेट में राजस्थान पुलिस और SOG ने बड़ी कार्रवाई की है। PTI भर्ती परीक्षा में फर्जी डिग्रियों के इस्तेमाल की जांच के दौरान यूनिवर्सिटी के कुलपति मुकेश तिवारी, परीक्षा नियंत्रक संजय राठौर और कंप्यूटर ऑपरेटर आनंद शर्मा को गिरफ्तार किया गया। अदालत ने तीनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। जांच में BPEd और DPEd की कथित बैकडेट डिग्रियां जारी किए जाने की बात सामने आई है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

8. इंदौर में बारिश के बीच सड़क धंसी, बना 20 फीट गहरा गड्ढा; टला बड़ा हादसा

A deep 20-foot pit after a road collapsed near Gaadi Adda in Indore
सड़क घसने के कारण रोड पर 20 फीट गड्ढा हो गया (फोटो सोर्स - नवभारत)(फोटो सोर्स - नवभारत

इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र स्थित वाल्मीकि बस्ती के पास बुधवार को सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने के बाद मौके पर करीब 20 फीट गहरा गड्ढा दिखाई दिया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर संबंधित टीम मौके पर पहुंची और बैरिकेडिंग कर रास्ते को सुरक्षित किया। स्थानीय लोगों ने सड़क के नीचे लंबे समय से समस्या होने का दावा किया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

9. MP में IAS अफसरों की तीसरी तबादला सूची पर मंथन तेज, कलेक्टरों के कामकाज की समीक्षा

Madhya Pradesh IAS Transfer
MP में इन कलेक्टरों पर नजर(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल को लेकर सरकार में मंथन तेज होने की चर्चा है। किसानों, विस्थापितों और आम लोगों की शिकायतों के निराकरण में अधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के बीच प्रशासनिक फेरबदल को लेकर चर्चा हुई है। संभावित तीसरी तबादला सूची में कुछ कलेक्टरों के साथ मंत्रालय स्तर के वरिष्ठ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलने की संभावना जताई जा रही है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

10. मुरैना के कोतवाल डैम में डूबे दो युवकों के शव मिले, SDERF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

two brothers drown while trying to save each other in Morena
एसडीईआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन मुरैना(सोर्स- सोशल मीडिया)

मुरैना के कोतवाल डैम में बुधवार को डूबे ग्वालियर के दो युवकों के शव गुरुवार को SDERF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिए। दोनों मृतक रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई बताए गए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। बताया गया कि तीन युवक बुधवार दोपहर करीब एक बजे कोतवाल डैम पहुंचे थे और मछली पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com