भोपाल: रक्षाबंधन पर आरिफ मसूद की अनोखी पहल, बहनों को बांट रहे शक्कर के पैकेट; दिया यह संदेश

Arif Masood Sugar Distribution Raksha Bandhan Bhopal: कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का अनोखा रक्षाबंधन उपहार, शक्कर के बढ़ते दामों के बीच त्योहार की मिठास बनाए रखने के लिए बहनों को बांटे शक्कर के पैकेट।
Arif Masood distributes sugar packets to women on Raksha Bandhan in Bhopal
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Arif Masood Raksha Bandhan Unique Initiative: रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस खास अवसर पर भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद अपनी बहनों के लिए एक विशेष पहल कर रहे हैं। बाजार में शक्कर के बढ़ते दामों के बीच रक्षाबंधन की मिठास फीकी न पड़े, इसके लिए विधायक मसूद अपनी बहनों को उपहार स्वरूप शक्कर के पैकेट भेंट कर रहे हैं।

दरअसल, रक्षाबंधन के मौके पर घरों में मिठाइयों और तरह-तरह के पकवानों की विशेष तैयारी की जाती है। ऐसे में महंगाई का असर आम परिवारों की रसोई और त्योहार की तैयारियों पर भी पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए आरिफ मसूद ने अपनी विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के लिए शक्कर वितरण की पहल की है।

देश में बढ़ रही शक्कर को लेकर चिंता

यह पहल ऐसे समय में सामने आई है, जब देश में शक्कर की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ी है। केंद्र सरकार ने भी हाल में बढ़ती कीमतों और जमाखोरी की आशंका के बीच शक्कर कारोबारियों पर स्टॉक सीमा लागू करने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य जमाखोरी रोकना और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए कीमतों को स्थिर रखना है।

क्या बोले आरिफ मसूद?

आरिफ मसूद का कहना है कि रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई और बहन के प्यार, स्नेह और जिम्मेदारी का पवित्र रिश्ता है। ऐसे में अपनी बहनों को एक छोटा-सा उपहार देकर उनके त्योहार की खुशियों में शामिल होने की कोशिश की जा रही है।

Arif Masood distributes sugar packets to women on Raksha Bandhan in Bhopal
जबलपुर: UGC रोल बैक की मांग को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन, रक्षामंत्री से मिलने के पहले पुलिस ने किया नजरबंद

आरिफ मसूद ने दिया पवित्र रिश्ते को और भी मजबूत करने का संदेश

आरिफ मसूद पहले भी राजधानी भोपाल स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न त्योहारों पर लोगों के साथ खुशियां साझा करते रहे हैं। पिछले वर्षों में भी वे रक्षाबंधन सहित अन्य पर्वों पर महिलाओं और क्षेत्रवासियों के लिए आयोजन करते रहे हैं। कुल मिलाकर, बढ़ती महंगाई के बीच विधायक आरिफ मसूद की यह पहल रक्षाबंधन की मिठास को बनाए रखने की एक अनोखी कोशिश के रूप में देखी जा रही है। जहां एक भाई अपनी बहन की खुशी के लिए हर संभव प्रयास करता है, वहीं विधायक आरिफ मसूद ने भी इस पावन पर्व पर बहनों को शक्कर का उपहार देकर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को और मजबूत करने का संदेश दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com