Madhya Pradesh Top 10 News: सागर शराब कांड से लेकर उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर तक; पढ़ें सभी बड़े अपडेट

MP Top 10 News 10 September: सागर शराब कांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला, उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर के पास अचानक जमा हुआ लंगूरों का हुजूम, पढ़ें प्रदेश की बढ़ी खबरें।
Madhya Pradesh ki 10 badi khabrein
Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live(इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में आज का दिन काफी अहम रहा। सागर शराबकांड मामले में बुलडोजर कार्रवाई हुई, प्रदेश को नया चीफ जस्टिस मिला और उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में अचानक देखने को मिला लंगूरों का हुजूम। यहां पर पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी और असरदार खबरें।

1. सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, आरोपियों के 6 मकानों पर चला बुलडोजर

administration demolishes illegal properties of accused in Sagar liquor case
सागर शराबकांड के बाद बुलडोजर एक्शन(सोर्स- सोशल मीडिया)

सागर के बंडा-शाहगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। गुरुवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शराब मामले से जुड़े आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाया। बंडा के वार्ड नंबर 11 और 12 में तीन आरोपियों के छह मकान चिन्हित किए गए थे। कार्रवाई के दौरान तीन जेसीबी मशीनों के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू, आशीष साहू और मनीष लोधी के मकानों पर कार्रवाई की गई।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

2. MP हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अल्पेश कोगजे ने ली शपथ

Justice Alpesh Yashwant Kogje becomes MP High Court Chief Justice
एमपी हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस(सोर्स- सोशल मीडिया)

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने गुरुवार को शपथ ली। भोपाल स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल समेत शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। जस्टिस कोगजे के शपथ ग्रहण के साथ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

3. इंदौर में 11 सितंबर से यात्री परिवहन विजन समिट, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

Indore Passenger Transport Vision Summit; Passenger Transport Vision Summit 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

मध्य प्रदेश सरकार सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। 11 सितंबर से इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट-2026 आयोजित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे। समिट में निजी बस ऑपरेटर, परिवहन विशेषज्ञ, नीति-निर्माता, राज्य परिवहन उपक्रम, आईटी कंपनियां और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। परिवहन व्यवस्था को लेकर अहम चर्चा होने की उम्मीद है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

4. खड़े हनुमान मंदिर विवाद में उमा भारती की एंट्री, CM मोहन को लिखा पत्र

Uma Bharti writes letter to CM Mohan Yadav over Khade Hanuman Temple Ujjain
उमा भारती ने सीएम मोहन यादव को खड़े हनुमान मंदिर को लेकर लिखा पत्र(सोर्स- सोशल मीडिया)

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच खड़े हनुमान मंदिर को लेकर जारी विवाद में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने मंदिर को लेकर ऐसा समाधान निकालने की अपील की है, जिससे विकास कार्य प्रभावित न हों और धार्मिक आस्था भी सुरक्षित रहे। उमा भारती ने कहा कि उज्जैन की धार्मिक गरिमा को मुख्यमंत्री बेहतर तरीके से समझते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंदिर का समाधान संवेदनशीलता के साथ निकाला जाएगा।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

5. उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर पहुंचा लंगूरों का हुजूम, श्रद्धालुओं में बनी चर्चा

langur crowd gathers near Khade Hanuman Temple in Ujjain
खड़े हनुमान मंदिर के पास लंगूरों का हुजूम(सोर्स- सोशल मीडिया)

उज्जैन के सती गेट के पास स्थित प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर इन दिनों चर्चा में है। मंदिर हटाने की कार्रवाई से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। इसी बीच मंदिर के आसपास अचानक बड़ी संख्या में लंगूर पहुंच गए। दर्शन के लिए आए लोगों का ध्यान अब लंगूरों पर भी जा रहा है। मंदिर परिसर और आसपास उनकी मौजूदगी श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, प्रशासन ने लंगूरों के पहुंचने को लेकर कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

6. नागदा में दुबई से आए शेख के स्वागत में हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

Two Men Firing During a Sheikh's Welcome Procession
हर्ष फायर करते हुए युवकफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र के ग्राम झिरनिया में दुबई से आए एक शेख के स्वागत के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। करीब 15 दिन पहले मुस्लिम परिवार में शेख के आगमन पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जुलूस के दौरान दो युवकों ने दो नाली बंदूक से फायरिंग की। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

7. छिंदवाड़ा में थानों में खड़े हैं 500 तक जब्त वाहन, एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

Chhindwara Truck Tractor Association
अधिकारियों को अपनी समस्या बताते पदाधिकारी फोटो सोर्स- नवभारत

छिंदवाड़ा जिले के अलग-अलग थाना परिसरों में पिछले कई महीनों से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर, ट्रक और डंपर खड़े हैं। ट्रक-ट्रैक्टर एसोसिएशन का दावा है कि खनन और अवैध परिवहन के मामलों में जब्त करीब 400 से 500 वाहन अब भी पुलिस की अभिरक्षा में हैं। गुरुवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि खनिज विभाग मामलों में जल्द कार्रवाई पूरी करे और प्रक्रिया के बाद वाहन मालिकों को वाहन लौटाए जाएं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

8. बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर की हड़ताल से तीन दिन प्रभावित रहेगा काम

Bhopal bank branches closed for three days
भोपाल में 3 दिनों तक बंद रहेंगी बैंक शाखाएं(सोर्स- सोशल मीडिया)

मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए 11 सितंबर अहम तारीख है। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है। इसके बाद शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टी के चलते बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। हड़ताल का असर बैंक शाखाओं के कामकाज पर पड़ सकता है। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की संभावना है। शाखा से जुड़े जरूरी काम वाले ग्राहकों को परेशानी से बचने के लिए पहले से तैयारी करनी होगी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

9. MP में प्रमोशन में आरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त, 50% सीमा का पालन करने के निर्देश

Madhya Pradesh High Court
पदोन्नति में आरक्षण पर हाईकोर्ट का अंतरिम आदेशफोटो सोर्स- नवभारत

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन में आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों को प्रमोशन दे सकती है, लेकिन आरक्षण की निर्धारित 50 प्रतिशत सीमा का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। कोर्ट ने मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों का फैसला आने तक प्रमोशन प्रक्रिया में आरक्षण की सीमा का सख्ती से पालन हो।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

10. MP में कमजोर पड़ा मानसून, अगले तीन दिन बारिश कम; चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Rain News
मध्य प्रदेश में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तारफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश में मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ने से बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल कम रहे और तेज बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन भी बारिश कमजोर रहने की संभावना है। गुरुवार को किसी जिले में तेज बारिश का अलर्ट नहीं है, जबकि शुक्रवार को उमरिया, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल प्रदेश में बारिश कराने वाला कोई सक्रिय सिस्टम नहीं है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com