मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश; जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने ली शपथ

MP High Court News: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने 30वें चीफ जस्टिस के रूप में ली शपथ। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ।
Justice Alpesh Yashwant Kogje becomes MP High Court Chief Justice
एमपी हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

MP High Court New Chief Justice: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने उन्हें इस अहम संवैधानिक पद की शपथ दिलाई।

इस गरिमामय समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल सहित शासन-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एमपी हाईकोर्ट के 30वें चीफ जस्टिस बने

जस्टिस कोगजे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य के हाईकोर्ट को लगभग तीन महीने के लंबे अंतराल के बाद एक स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ समय से जस्टिस विवेक रसिया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (एक्टिंग चीफ जस्टिस) के रूप में अपनी जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।

कॉलेजियम की सिफारिश और नियुक्ति

इस नियुक्ति से पूर्व, जस्टिस कोगजे गुजरात हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त को उनके नाम की सिफारिश मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के लिए की थी। इस सिफारिश पर भारत के राष्ट्रपति की अंतिम मोहर लगने के बाद, केंद्र सरकार द्वारा उनकी नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी।

Justice Alpesh Yashwant Kogje becomes MP High Court Chief Justice
उज्जैन खड़े हनुमान मंदिर के पास पहुंचा लंगूरों का हुजूम, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़- VIDEO VIRAL

समारोह के बाद सीएम हाउस में विशेष भोज

शपथ ग्रहण समारोह के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, नए मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में मुख्यमंत्री निवास पर एक विशेष लंच का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए और उन्होंने जस्टिस कोगजे को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना भी हुए शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह, अपर मुख्य सचिव डॉ. शिवशेखर शुक्ला और संजय शुक्ला, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी तथा पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में मध्य प्रदेश के अलावा गुजरात और उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्तिगण भी शामिल हुए। इसके साथ ही सांसद, विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और विभिन्न आयोगों के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com