-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp News 260 Crore Scam In Tribal Welfare Department Umaria Collector Orders Investigation
MP News: जनजाति कल्याण विभाग में 2.60 करोड़ का घोटाला, उमरिया कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
- Written By: सौरभ शर्मा
आदिवासी बाहुल्य जिले से एक बड़ा घोटाला सामने आया है, यहां जनजाति कल्याण के लिए सरकार की भेजी गई राशि जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रही है। करोड़ो के गबन से सरकार की छवि धूमिल की गई।

कलेक्टर कार्यालय उमरिया म.प्र.
भोपाल: मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिले उमरिया से एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसने प्रशासन को भी चौंका दिया है। जनजाति कल्याण कार्य विभाग के पाली विकासखंड में 2 करोड़ 60 लाख रुपये की भारी वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है। भोपाल से आई विशेष टीम को इसकी भनक लगी, जिसके बाद टीम ने जांच रिपोर्ट उमरिया कलेक्टर को सौंपी। कलेक्टर ने तुरंत इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी का गठन कर दिया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है। यह मामला सरकारी धन के दुरुपयोग का बड़ा उदाहरण बन गया है।
जांच में 25 संदिग्ध खाते
पाली विकासखंड में जांच के दौरान 25 संदिग्ध खातों का खुलासा हुआ है, जिनमें गुपचुप तरीके से सरकारी राशि का ट्रांसफर किया गया। घोटाले की जानकारी तब मिली जब आहरण आयुक्त कोष और लेखा द्वारा कलेक्टर को पत्र सौंपा गया। भोपाल से आई टीम ने इन खातों की जानकारी और दस्तावेज जिला प्रशासन को दिए। कलेक्टर ने तत्काल मामले की जांच शुरू कराई और एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा।
मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
छह साल पुराने चर्चित शिवानी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी की हत्या कर कोबरा से कटवाया था शव
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार
जांच अधिकारी ने बताया कि सभी दस्तावेजों और खातों की गहराई से जांच की जा रही है। इसमें फर्जी खातों और फंड ट्रांसफर की पूरी पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस मामले से यह साफ हो गया है कि जिले में सरकारी धन के दुरुपयोग की गंभीर समस्या है, जिसे खत्म करने के लिए प्रशासन अब सतर्क हो गया है।
सरकारी धन के दुरुपयोग की गंभीरता
सरकारी योजनाओं के लिए भेजी गई राशि अगर इस तरह से गबन हो, तो न केवल सरकार की छवि धूमिल होती है, बल्कि जरूरतमंदों तक सहायता नहीं पहुंच पाती। उम्मीद है कि इस जांच के बाद ऐसी अनियमितताओं पर लगाम लगेगी और जिम्मेदारों को कड़ा दंड मिलेगा। आपको बता दें कि जनजाति कल्याण कार्य विभाग के पाली विकासखंड में भारी वित्तीय गड़बडी उजागर हुई है। भोपाल से आई विशेष टीम को इसकी भनक लगी और जिसके बाद टीम ने जांच रिपोर्ट उमरिया कलेक्टर को सौंपी।
Mp news 260 crore scam in tribal welfare department umaria collector orders investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














