-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp Jabalpur Mourning Colors Holi Two Students Died Drowning Pond Clothes Books Found Shore Unhappyholi Sadness
Jabalpur: होली के रंग में मातम, दो छात्रों की तालाब में डूबने से मौत, कपड़े और किताबें किनारे मिलीं
- Written By: सौरभ शर्मा
Madhyapradesh: परीक्षा खत्म होने के बाद साथ के दोस्तों में जमकर होली खेली, जिससे उनके कपड़े और शरीर रंगों और मिट्टी से भर गए। होली खेलने के बाद वे घर जाने के लिए निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे।

फाइल फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया)
MP News: जबलपुर में होली का जश्न दो परिवारों के लिए गहरे सदमे में बदल गया। 8वीं कक्षा के दो दोस्त परीक्षा खत्म होने के बाद दोस्तों के साथ होली खेलकर घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी किस्मत ने करवट ले ली। रंग में सराबोर दोनों छात्रों ने तालाब में नहाने का फैसला किया, लेकिन वे लौटकर नहीं आए। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह एक छात्र का शव मिला, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। तालाब किनारे उनके कपड़े, चप्पल और किताबें मिलने से डूबने की आशंका पहले ही जताई जा रही थी।
होली खेलने के बाद नहाने गए और लापता हो गए
हनुमानताल क्षेत्र के रहने वाले 8वीं कक्षा के छात्र पवन कोरी और वैभव कोरी बुधवार को अपना आखिरी पेपर देकर स्कूल से निकले थे। परीक्षा खत्म होने के बाद दोस्तों के साथ उन्होंने जमकर होली खेली, जिससे उनके कपड़े और शरीर रंगों और मिट्टी से भर गए। होली खेलने के बाद वे घर जाने के लिए निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। रात में गोपाल बाग तलैया के किनारे उनकी चप्पलें, कपड़े और संस्कृत का पेपर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। दोनों छात्रों की तालाब में डूबने की आशंका जताई गई।
जेब में मिला 100 रुपये का नोट और संस्कृत का पेपर
जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्हें किनारे पर दो जोड़ी कपड़े, जूते-चप्पल और एक शर्ट की जेब में 100 रुपये का नोट व संस्कृत का परीक्षा पेपर मिला। इस दौरान एक दोस्त ने बताया कि उसने आखिरी बार पवन और वैभव को तालाब के पास देखा था। यह सुनते ही पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ टीम को बुलाया और रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
बुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
अल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
MP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
मध्यप्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे वैभव कोरी का शव पानी में तैरता मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पवन कोरी का अब तक कोई पता नहीं चला है। एसडीआरएफ की टीम तलैया में उसकी तलाश जारी रखे हुए है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है, परिजन बेसुध हैं, और हर किसी की आंखें नम हैं।
Mp jabalpur mourning colors holi two students died drowning pond clothes books found shore unhappyholi sadness
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
US Airstrikes: ट्रंप के आदेश पर ईरान में भारी तबाही, बंदर अब्बास और चाबहार में हुए बड़े धमाके
Jul 09, 2026 | 06:51 AMBRICS सम्मेलन से पहले नागपुर में ‘ब्यूटीफिकेशन’ की दौड़, मेट्रो पिलरों की बारिश में धुलाई
Jul 09, 2026 | 06:49 AM2026 Land Rover Defender से उठा पर्दा, नया Vertex वेरिएंट, 6-सीटर ऑप्शन और दमदार फीचर्स ने बढ़ाई SUV की शान
Jul 09, 2026 | 06:46 AMSanjeev Kumar Life: अधूरी प्रेम कहानी, शानदार अभिनय और यादगार किरदार, कुछ ऐसा रहा संजीव कुमार का फिल्मी सफर
Jul 09, 2026 | 06:40 AMLIVEआज की ताजा खबर 09 जुलाई LIVE: मेलबर्न में आज ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Jul 09, 2026 | 06:28 AMBirthday Horoscope: 9 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर और धन का वार्षिक भविष्यफल
Jul 09, 2026 | 06:15 AMकोमोलिका बनकर घर-घर में छाईं उर्वशी ढोलकिया, तलाक के बाद अकेले पाले दो बेटे, संघर्ष से बनीं टीवी की फेमस विलेन
Jul 09, 2026 | 06:00 AMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














