Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP BJP में नए कप्तान के बाद दीवान भी बदलने शुरू, OBC आयोग में नई नियुक्तियां

MP BJP में नए अध्यक्ष के चुने जाने के बाद अब नई टीम का गठन शुरू हो चुका है। पार्टी ने पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति से पूरी पार्टी के अंदर की हलचल को तेज कर दिया है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jul 24, 2025 | 07:25 PM

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Madhya Pradesh BJP News: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति के साथ भाजपा में सियासी हलचल भी तेज हो गई है। वहीं, उन नेताओं में उम्मीद जाग गई है जो दावेदार माने जाते हैं। राज्य में लंबे अरसे से राजनीतिक नियुक्तियों पर सबकी नजर है, मगर संगठन के चुनाव होने के कारण नियुक्तियां रुकी हुई थीं।

पिछले दिनों भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को बनाया गया और उसके बाद से अब राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया को बनाया गया और सदस्य मौसम बिसेन को बनाया गया है, जो भाजपा की वरिष्ठ नेता गौरीशंकर बिसेन की बेटी हैं।

मंत्री न बन पाने की कमी को पूरी करने की चाह

राज्य में इन दो नियुक्तियों के साथ ही सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है, क्योंकि कई नेता ऐसे हैं जो विधायक हैं, मगर मंत्री नहीं बन पाए हैं, और वे निगम अथवा मंडल में अपनी नियुक्ति चाहते हैं। वहीं, दूसरी ओर वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किए जाने की कवायद लंबे अरसे से चल रही है, और उन्हें भी कहीं समायोजित किया जा सकता है।

CM मोहने के बाद से कई नियुक्तियां रद्द हुईं

दरअसल राज्य में वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की थी और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर मोहन यादव आसीन हुए थे। उसके बाद राज्य के लगभग 50 निगम, मंडल और आयोग में हुई नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया था। यह नियुक्तियां शिवराज सरकार के दौरान हुई थीं।

यह भी पढ़ें: PM मोदी की विदेश यात्राओं पर अरबों का खर्च, MEA ने 2021 से अब तक के आंकड़े दिए

मध्यप्रदेश में नियुक्तियों का दौर चालू

उसके बाद से निगम, मंडल अध्यक्ष, आयोग अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य आदि के पदों पर नियुक्ति को लेकर तमाम दावेदार प्रतीक्षा कर रहे हैं। बीच में लोकसभा चुनाव आए और यह नियुक्तियां नहीं हो पाई। अब एक बार फिर नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद प्रदेश में नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। अब संभावना जताई जा रही है कि एक तरफ जहां कई नेताओं को पार्टी संगठन में जगह दी जाएगी, वहीं कई दावेदारों को निगम, मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य बनाया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Mp bjp appointments backward class commission start after new cheaf

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2025 | 07:25 PM

Topics:  

  • BJP Leader
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • OBC Quota

सम्बंधित ख़बरें

1

‘हमारे पास इतना फालतू टाइम है क्या’, महिला खिलाड़ी ने BJP सांसद को सिखाया सबक- VIDEO

2

इतना फालतू टाइम है क्या…? लेट हुए BJP सांसद तो महिला खिलाड़ी का फूटा गुस्सा: VIDEO वायरल

3

‘जबरदस्ती की बात क्यों करते हो?’, गांजा तस्करी में भाई की गिरफ्तारी पर मीडिया पर भड़कीं मंत्री

4

‘कुबेरेश्वर धाम’ में गंदा काम! होटल के कमरे से कपल का प्राइवेट VIDEO लीक; घिनौनी हरकत पर एक्शन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.