Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO

Monika Sharma Viral Video: भोपाल में किसान आंदोलन के बीच लेडी IPS अफ़सर का जांबाज रूप, बस खिसका रहे प्रदर्शनकारियों के आगे खड़ी हुईं एडिशनल सीपी मोनिका शुक्ला।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 29, 2026 | 07:41 PM

एसीपी मोनिका शर्मा वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

ACP Monika Sharma Fearless Video Kisan Andolan: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहा किसान आंदोलन बुधवार को उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब प्रदर्शनकारी पुलिस की बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने लगे। इस दौरान कुछ किसानों ने रास्ता रोकने के लिए खड़ी बसों को हटाने का प्रयास किया। इसी बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों की तत्परता और जिम्मेदारी को उजागर कर दिया।

जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने बस को धक्का देकर आगे बढ़ाने की कोशिश की, एडिशनल पुलिस कमिश्नर मोनिका शुक्ला बस के सामने डटकर खड़ी हो गईं। उन्होंने बस को पीछे की ओर धकेलते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। कुछ देर तक दोनों ओर से जोर आजमाइश चलती रही, जिसके बाद प्रदर्शनकारी पीछे हट गए और स्थिति पर पुलिस ने दोबारा नियंत्रण स्थापित कर लिया।

मोनिका शुक्ला ने दिखाई खाकी की पावर

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग एडिशनल पुलिस कमिश्नर मोनिका शुक्ला की ड्यूटी के प्रति प्रतिबद्धता की चर्चा कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने बिना पीछे हटे बस के सामने खड़े होकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। कई लोगों ने इसे विपरीत परिस्थितियों में उनके साहस, त्वरित निर्णय और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण बताया।

सम्बंधित ख़बरें

भोपाल में किसान आंदोलन पर बड़ा अपडेट, मंत्रालय में सरकार और किसानों की बैठक शुरू; जल्द निकलेगा समाधान!

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO

भोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप

सीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त

भोपाल मूंग खरीदी को लेकर चल रहे किसान आंदोलन की एक तस्वीर ये भी है…किसान आंदोलन के दौरान जब प्रदर्शनकारी बस हटाकर आगे बड़ने लगे तो बस के सामने खड़ी हो गई एडिशनल कमिश्नर मोनिका शुक्ला.#farmerProtest #madhypradesh #Police pic.twitter.com/9CnEIHlb1l — Akash Dwivedi (@AkashDwivedi_) July 29, 2026

मंत्रालय में किसान और मंत्रियों के बीच बैठक जारी

भोपाल में जारी किसान आंदोलन के बीच बुधवार को मंत्रालय में सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच अहम बैठक शुरू हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गठित मंत्रियों की समिति किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मांगों पर चर्चा कर रही है।

यह भी पढ़ें: भोपाल में किसान आंदोलन पर बड़ा अपडेट, मंत्रालय में सरकार और किसानों की बैठक शुरू; जल्द निकलेगा समाधान!

मंत्रालय के कक्ष क्रमांक 325 में चल रही इस बैठक को किसान आंदोलन के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फिलहाल बैठक को लेकर मीडिया की एंट्री सीमित रखी गई है और बातचीत बंद कमरे में जारी है।

Bhopal farmers protest acp monika shukla stops protesters after bus moved video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 07:24 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Kisan Andolan
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.