मुरैना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: जीजा को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधा, सालों ने बेल्ट से की पिटाई
Morena Crime News : मुरैना के सिहौनिया थाना क्षेत्र में दो सालों ने अपने जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और चक्की के पट्टे से बेरहमी से पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं।
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
जीजा को बांधकर पीटा (फोटो सोर्स- नवभारत)
Morena Jija Beaten Video Viral: मुरैना जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सिहौनिया थाना क्षेत्र के भिड़ौसा गांव में दो सालों ने अपने ही जीजा के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। पारिवारिक विवाद के चलते आरोपियों ने अपने जीजा को बंधक बनाया, उसके कपड़े उतरवाकर अर्धनग्न किया और फिर एक पेड़ से बांधकर बेल्ट व चक्की के पट्टे से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, कीचौल नगरा निवासी 33 वर्षीय छोटू वाल्मीकि अपनी ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान उसके साले गोलू वाल्मीकि और मोनू वाल्मीकि ने उसके चरित्र पर सवाल उठाते हुए उसे समझाने की कोशिश की। देखते ही देखते यह बातचीत तीखी बहस में बदल गई और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सालों ने आव देखा न ताव और जीजा पर टूट पड़े। उन्होंने जीजा को पेड़ से बांधकर तब तक पीटा जब तक कि वह लहुलुहान नहीं हो गया।
पीड़ित ने थाने में की शिकायत
इस बर्बरता के कारण पीड़ित छोटू के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के अगले दिन पीड़ित किसी तरह हिम्मत जुटाकर सिहौनिया थाने पहुंचा और अपने सालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया और दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
खंडवा : 10 साल से न्याय की तलाश में भटकता रहा बुजुर्ग, कलेक्ट्रेट में अर्धनग्न होकर की शिकायत
ग्वालियर:NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, पुलिस से हुई झड़प
नगर निगम में 354 प्रॉपर्टियों का नामांतरण विवाद, करोड़ों की संपत्तियों पर जांच तेज, एफआईआर की तैयारी में निगम
मिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
ये भी पढ़ें : नगर निगम में 354 प्रॉपर्टियों का नामांतरण विवाद, करोड़ों की संपत्तियों पर जांच तेज, एफआईआर की तैयारी में निगम
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
वीडियो वायरल होने और मामला दर्ज होने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपी सालों, गोलू वाल्मीकि और मोनू वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।न्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच के आधार पर दोनों आरोपी गोलू और मोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
