ग्वालियर:NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, पुलिस से हुई झड़प
NEET Paper Leak Protest: ग्वालियर में युवा कांग्रेस ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन (फोटो सोर्स- नवभारत)
Gwalior Youth Congress Protest: भारतीय युवा कांग्रेस के देशव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” के तहत ग्वालियर के कंपू चौराहे पर NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित अव्यवस्थाओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष मयंक शिवहरे के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय यादव, उपाध्यक्ष सुमित गुर्जर और कंपू ब्लॉक अध्यक्ष उमेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया, मौके पर तैनात पुलिस ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी बहस भी हुई। हालांकि, विरोध के बीच कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
‘छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष मयंक शिवहरे ने कहा कि NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उनका आरोप था कि शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा और परीक्षा प्रणाली पारदर्शी नहीं बनेगी, तब तक युवा कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
नगर निगम में 354 प्रॉपर्टियों का नामांतरण विवाद, करोड़ों की संपत्तियों पर जांच तेज, एफआईआर की तैयारी में निगम
मिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं से बंद कमरे में मुलाकात के बाद बढ़ा सस्पेंस, क्या राजनीतिक दांव चलेंगे अवधेश नायक?
इंदौर: होटल की बालकनी से गिरकर प्रॉपर्टी कारोबारी की संदिग्ध मौत, कमरे में मौजूद 5 लोगों की तलाश में पुलिस
ये भी पढ़ें : मिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता हुए शामिल
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग की। वहीं, कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।
