- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Minister Vijay Shah Old Scandal Harassing Vidya Balan To Commenting On Girls T Shirts
विद्या बालन से लेकर लड़कियों की टी-शर्ट पर गंदे कमेंट तक…मंत्री विजय शाह के कांड जानकर आप रह जाएंगे हैरान
मंत्री विजय शाह ने 2013 में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी के बारे में विवादास्पद टिप्पणी की थी, इसके चलते उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
- Written By: अक्षय साहू

विजय शाह, विद्या बालन (फोटो- सोशल मीडिया)
भोपाल: सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्री विजय शाह की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस को विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है कि शाह अपनी टिप्पणी के चलते विवादों में फंसे हैं।
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके चलते उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन विजय शाह इससे पहले भी वो कई बार अपने बयानों के चलते विवादों में रह चुके हैं, जिसके चलते उन्हें अपने पद से इस्तीफा तक देना पड़ा था।
विजय शाह ने रुकवाई थी विद्या बालन की फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन साल 2020 में अपनी फिल्म शेरनी की शूटिंग मध्य प्रदेश के जंगलों में कर रही थीं। शाह उस वक्त मध्य प्रदेश सरकार में वन मंत्री थे। आरोप है कि मंत्री रहे विजय शाह ने विद्या बालन को डिनर पर आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया तो अगले ही दिन शूटिंग क्रू की गाड़ियों को जंगल में प्रवेश से रोक दिया गया था। इसके बाद फिल्म यूनिट को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
अचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
महाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
महेंद्र गोयनका के केस में नया मोड़, जस्टिस जे. बी. पारदीवाला ने खुद को मामले से किया अलग; जानें पूरा मामला
‘यह आमजन को बंधक बनाने जैसा कृत्य है…’, कांग्रेस के चक्काजाम पर जमकर गरजे हेमंत खंडेलवाल; जानें क्या कहा
लड़कियों की टी-शर्ट पर गंदा कमेंट
साल 2013 में एमपी सरकार में विजय शाह जनजातीय कार्य मंत्री थे। इस दौरान खंडवा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी के बारे में विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिसकेचलते उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसी प्रकार एक कार्यक्रम में लड़कियों को टी-शर्ट बांटते वक्त गलत कमेंट किया था। उन्होंने टी-शर्ट बांटते हुए लड़कियों की तरफ इशारा करते हुए कहा था,”इनको दो-दो दे दो, मुझे नहीं पता ये नीचे क्या पहनती हैं।” इस बयान के चलते उस वक्त उनकी काफी आलोचना हुई थी।
टाइगर रिजर्व में चिकन पार्टी
मंत्री विजय शाह के एक वीडियो ने कुछ साल पहले लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। वीडियो में शाह अपने दोस्तों के साथ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में चिकन पार्टी करते नजर आ रहे थे। वीडियो के सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए गए थे, लेकिन बाद में इसे लेकर कुछ नहीं हुआ।
इसी तरह उन्होंने शिक्षक दिवस के एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान बच्चों से कहा था कि अपने गुरुओं के लिए ताली बजाओ, नहीं तो अगले जन्म में घर-घर जाकर ताली बजानी पड़ेगी। शाप के इस बयान पर तब किन्नर समुदाय ने नाराजगी जताई थी।
Minister vijay shah old scandal harassing vidya balan to commenting on girls t shirts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM












