Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ी भारी, शख्स को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटका और सीने पर रख दिया पैर

Indore News : इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में हाथी के हमले में ऑटो चालक विजय होलकर की मौत हो गई। गुड़ खिलाने के दौरान हाथी बेकाबू हो गया। पुलिस ने महावत को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

  • Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 27, 2026 | 10:27 AM

हाथी के हमले में ऑटो चालक की मौत (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Indore Elephant Attack: इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में हाथी के हमले में एक ऑटो रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। राजनगर इलाके में हाथी को गुड़ खिलाने के दौरान वह अचानक बेकाबू हो गया और ऑटो चालक को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद हाथी ने उसके सीने पर पैर रख दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और हाथी के महावत को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर की है। मृतक की पहचान 49 वर्षीय विजय पिता लक्ष्मणराव होलकर, निवासी ई-सेक्टर राजनगर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक जैन समाज के एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ साधु उज्जैन से हाथी लेकर इंदौर आए थे। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे हाथी राजनगर पहुंचा था। इसी दौरान विजय होलकर हाथी को गुड़ खिलाने लगे, तभी हाथी अचानक आक्रामक हो गया।

सूंड में लपेटकर पटका, फिर सीने पर रखा पैर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी ने विजय को सूंड में लपेटकर जोर से जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसने विजय के सीने पर पैर रख दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सम्बंधित ख़बरें

खंडवा के पंधाना में 4 महीने से दहशत फैला रहा था तेंदुआ, वन विभाग ने किया कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

उज्जैन में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिलाओं से मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार

5 युवकों की हत्या के आरोपी डॉ. अमित खरे का अस्पताल सील, बिना अनुमति चल रहा था ‘स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल’

दतिया उपचुनाव: CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल आज करेंगे विशाल रोड शो, आशुतोष तिवारी के लिए मांगेंगे वोट

ये भी पढ़ें : EXCLUSIVE: भोपाल में नहीं थम रहा देह व्यापार? होटल से फोन पर भेजी जा रहीं महिलाओं की फोटो, पुलिस पर उठे सवाल

महावत गिरफ्तार, जांच शुरू

हाथी के हमले की घटना को लेकर चंदन नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हाथी के महावत को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हाथी के संचालन और सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

Indore elephant attack auto driver dies mahout arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 10:27 AM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.