Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उज्जैन में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिलाओं से मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार

Land Dispute Turns Violent: उज्जैन के भाटखेड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर महिलाओं से मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 27, 2026 | 09:23 AM

पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायत करने पहुँचा पीड़ित परिवार(फोटो सोर्स:नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Ujjain Crime News:उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील के भाटखेड़ी गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में काम कर रही महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ लोग आपस में धक्का-मुक्की और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक युवती खेतों के बीच से जान बचाकर भागती नजर आ रही है। पीड़ित परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार 25 जुलाई की दोपहर परिवार के सदस्य अपने खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल की निंदाई कर रहे थे। इसी दौरान करीब 20 से 25 लोग ट्रैक्टर, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों के साथ खेत पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाना शुरू कर दिया और विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।

महिलाओं के साथ मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

पीड़ितों का आरोप है कि जब महिलाओं ने फसल खराब करने का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने खेत खाली करने का दबाव बनाया और जान से मारने तथा जिंदा जलाने जैसी धमकियां भी दीं। घटना के बाद महिलाओं में दहशत का माहौल है।

सम्बंधित ख़बरें

5 युवकों की हत्या के आरोपी डॉ. अमित खरे का अस्पताल सील, बिना अनुमति चल रहा था ‘स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल’

दतिया उपचुनाव: CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल आज करेंगे विशाल रोड शो, आशुतोष तिवारी के लिए मांगेंगे वोट

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवाड़ी को दी 163 करोड़ रुपये की सौगात, नए कलेक्ट्रेट और जिला अस्पताल का लोकार्पण

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लगाए सरकार विरोधी नारे

वीडियो बना अहम साक्ष्य

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कई लोग खेत में झूमाझटकी और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक युवती खेतों के बीच से दौड़कर अपनी जान बचाती नजर आती है। पीड़ित पक्ष का दावा है कि यह वीडियो घटना के दौरान का है और इसे पुलिस को भी उपलब्ध करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: उज्जैन कोर्ट परिसर में महिला को धमकाने का आरोप, जमानत का विरोध करने पहुंची थी पीड़िता, SP से सुरक्षा की गुहार

एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार

घटना के बाद राजूबाई, शांतिबाई सहित पीड़ित परिवार की महिलाएं और ग्रामीण उज्जैन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले में उपलब्ध वीडियो, दोनों पक्षों के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ujjain land dispute women assault allegation victim family reaches sp office

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 09:23 AM

Topics:  

  • Crime
  • Madhya Pradesh News
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.