Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एमपी के CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की हुई सगाई, जानिए कौन बनने जा रही हैं मुख्यमंत्री परिवार की बहू

मप्र के CM मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई खरगोन की डॉ. इशिता यादव से हो गई है। सादगी भरे समारोह में परिवार व भाजपा के प्रमुख नेता शामिल हुए। सीएम ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 08, 2025 | 08:46 PM

मप्र के सीएम मोहन यादव के बेटे की अभिमन्यु की सगाई (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास से खुशियों की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ.अभिमन्यु यादव की सगाई खरगोन की डॉ. इशिता यादव से हो गई है। यह समारोह भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर बेहद सादगी और पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ। सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री ने इस शुभ अवसर की जानकारी साझा करते हुए आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्राप्त कीं। इस खास मौके पर पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता और करीबी परिजन शामिल हुए। अब सभी की नजरें इस नए रिश्ते के अगले चरण यानि शादी की तैयारियों पर टिक गई हैं।

डॉ. इशिता यादव मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सेल्दा गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली है और अब पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। वहीं अभिमन्यु यादव इंदौर के एलएनटीसी मेडिकल कॉलेज से मास्टर्स इन सर्जरी की पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों युवाओं की सगाई का यह रिश्ता न केवल परिवारों को जोड़ रहा है बल्कि चिकित्सा क्षेत्र के दो होनहार डॉक्टरों को भी एक नए जीवन अध्याय की ओर ले जा रहा है।

बाबा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई, खरगोन के श्री दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई। इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया,… pic.twitter.com/pCEJPgapst — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 8, 2025

मुख्यमंत्री निवास में बेहद सादगी से हुआ आयोजन
भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में यह सगाई समारोह बेहद निजी और पारिवारिक माहौल में रखा गया था। इसमें केवल कुछ ही करीबी लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की भी मौजूदगी रही, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष, राज्य सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक उपस्थित थे। यह आयोजन न किसी भव्यता के लिए याद किया जाएगा, बल्कि एक आदर्श पारिवारिक आयोजन के लिए मिसाल बन गया।

‘सुबह बिना नाश्ते के ही निकल गए’, लापता कपल मामले में एक और खुलासा, गाइड ने बताया तीन संदिग्ध…

जानिए कौन हैं डॉ. इशिता यादव
खरगोन की रहने वाली डॉ. इशिता यादव न केवल मेडिकल फील्ड की छात्रा हैं, बल्कि उनका पारिवारिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी मजबूत माना जाता है। वे एक विनम्र और गंभीर स्वभाव की युवती हैं, जो चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सगाई के बाद मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से उनका स्वागत करते हुए इस रिश्ते को बाबा महाकाल और गोपालकृष्ण की कृपा बताया। अब दोनों परिवारों के बीच नए रिश्ते की शुरुआत हो चुकी है।

Madhyapradesh cm mohan yadav son engagement dr ishita know all profile details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2025 | 08:46 PM

Topics:  

  • Bhopal
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • Mohan Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

मीडिया के सामने आपा खो बैठे कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर पीड़ितों के सवाल पर बोले- फोकट का प्रश्न मत पूछो

2

इंदौर में ‘मौत का पानी’! 8 की जान गई, 100 बीमार, ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार पर भड़का विपक्ष

3

प्रेमजाल में फंसाकर तुड़वाई शादी, MP में ‘सोनू’ बनकर इमरान ने लूटी हिंदू महिला की आबरू

4

कड़ाके की ठंड में रातभर मौत से हुई जंग! MP में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.