एमपी के फेमस आईएएस अफसर अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, पूर्व पत्नियां भी IAS, कौन हैं अंकिता धाकरे?
Who is IAS Avi Prasad: एमपी के चर्चित आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद ने 2017 बैच की आईएएस अंकिता धाकरे से तीसरी शादी कर ली है। उनकी पहली दो पत्नियां भी आईएएस हैं और वर्तमान में जिलों की कमान संभाल रही हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
IAS अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, फोटो- सोशल मीडिया
IAS Avi Prasad Third Marriage: मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद की निजी जिंदगी चर्चा के केंद्र में है। अवि प्रसाद ने हाल ही में कूनो नेशनल पार्क में एक सादे समारोह के दौरान आईएएस अंकिता धाकरे के साथ सात फेरे लिए। यह उनकी तीसरी शादी है और दिलचस्प बात यह है कि उनकी पूर्व की दोनों पत्नियां भी भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी हैं।
कूनो नेशनल पार्क में हुआ सादगीपूर्ण विवाह मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने 11 फरवरी को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक अत्यंत सादे और निजी समारोह में विवाह किया।
कौन हैं अंकिता धाकरे?
उनकी तीसरी पत्नी अंकिता धाकरे 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। कूनो, जो अपने चीता प्रोजेक्ट के लिए विश्व प्रसिद्ध है, इस बार इस हाई-प्रोफाइल प्रशासनिक मिलन का साक्षी बना।
सम्बंधित ख़बरें
रीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
जबलपुर में NEET पेपर लीक पर महा-संग्राम! यूथ कांग्रेस ने रोकी रानी कमलापति इंटरसिटी, ट्रैक पर मची अफरा-तफरी
भोपाल स्पेशल कोर्ट का बड़ा फैसला, किसान की 4 एकड़ जमीन ₹40 हजार में बेचने वाले बैंक अफसरों को 3-3 साल की जेल
‘खरीदी केंद्रो पर बिचौलियों का बोलबाला’, जीतू पटवारी ने लगाए गेहूं खरीदी में अव्यवस्था के आरोप; जानें क्या कहा
IAS पत्नियों की ‘हैट्रिक’ और चर्चित रिश्ते
अवि प्रसाद की वैवाहिक यात्रा काफी चर्चा में रही है क्योंकि उनकी तीनों जीवनसंगिनी आईएएस अधिकारी रही हैं। उनकी पहली शादी सिविल सेवा की तैयारी के दौरान दिल्ली में हुई थी। उनकी पहली पत्नी रिजु बाफना (2014 बैच) हैं, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले की कलेक्टर के रूप में तैनात हैं। आपसी असहमति के कारण यह रिश्ता टूट गया और दोनों का तलाक हो गया।
इसके बाद, अवि प्रसाद ने मिशा सिंह (2016 बैच) से दूसरी शादी की। मिशा सिंह ने विवाह के बाद मध्य प्रदेश कैडर ले लिया था और वर्तमान में वे रतलाम की कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। मिशा के साथ भी उनका वैवाहिक जीवन करीब चार साल चला, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
दादा रह चुके हैं मंत्री
यूपीएससी टॉपर और विरासत में मिली राजनीति अवि प्रसाद का पेशेवर करियर बेहद शानदार रहा है। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के निवासी हैं। राजनीति और शासन उनके खून में है; उनके दादा टम्बेश्वर प्रसाद उर्फ बच्चा बाबू पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके थे। अवि प्रसाद ने पहले 2013 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में स्थान बनाया था, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने 2014 में यूपीएससी की परीक्षा में 13वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का गौरव प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें: यूपी में सपा नेता की चलती कार पर गिरा भारी भरकम पोल, मौके पर ही चली गई जान, मौत का लाइव वीडियो आया सामने
तेजतर्रार अधिकारी माने जाते हैं अवि प्रसाद
वर्तमान में मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) की जिम्मेदारी संभाल रहे अवि प्रसाद को एक तेजतर्रार प्रशासक माना जाता है। कटनी में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने कुपोषण के खिलाफ जो विशेष अभियान चलाया था, उसकी राज्य स्तर पर काफी सराहना हुई थी। उन्होंने आंगनवाड़ी नेटवर्क और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर जमीनी स्तर पर प्रभावी बदलाव किए थे। फिलहाल, अपनी तीसरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, वे प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ आम जनता के बीच भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।
