बच गए सीएम मोहन यादव… अजित पवार जैसी दुर्घटना टली, मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाया, Video देखें
CM Mohan Yadav News : एमपी के सीएम मोहन यादव का हेलिकॉप्टर खंडवा दौरे के दौरान उड़ान भरते समय असंतुलित हो गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहे थे।
- Written By: रंजन कुमार
सीएम मोहन यादव।
CM Mohan Yadav Helicopter News : मध्य प्रदेश के खंडवा में शनिवार को बड़ा विमान हादसा टल गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलिकॉप्टर उड़ान भरते समय अचानक हवा में लड़खड़ाने लगा। पंधाना में लाड़ली बहना योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब टेकऑफ के दौरान हेलिकॉप्टर अनियंत्रित होकर पीछे की ओर जाने लगा। इस घटना का वीडियो रविवार को सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही सीएम का हेलिकॉप्टर जमीन से ऊपर उठा, वह आगे बढ़ने के बजाय पीछे की तरफ खिसकने लगा और कुछ पलों के लिए हवा में ही स्थिर हो गया। पायलट ने गजब की सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्थिति पर नियंत्रण पाया और कुछ ही सेकंड में सुरक्षित उड़ान भर ली। खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने स्पष्ट किया कि यह कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। धूल अधिक उड़ने के कारण पायलट ने दृश्यता बनाए रखने के लिए गति धीमी की थी और दिशा बदलने के लिए हेलिकॉप्टर को स्थिर किया था।
पुणे हादसे की यादों ने बढ़ाई चिंता
वीआईपी मूवमेंट के दौरान हुई इस हलचल ने हाल में पुणे में हुई उस दुखद विमान दुर्घटना की यादें ताजा कर दीं, जिसमें दिग्गज नेता अजित पवार की असामयिक मौत हो गई थी। उस हादसे ने देशभर में राजनेताओं की सुरक्षा और विमानों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। पुणे की उस भयावह घटना के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि मोहन यादव के हेलिकॉप्टर के साथ हुई इस मामूली तकनीकी गड़बड़ ने भी प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए।
सम्बंधित ख़बरें
MP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
तेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
कल मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेलीकाप्टर हवा में डगमगाने लगा था, जिसको देखकर लोगों कि हालत खराब हो गई.. लेकिन पायलट कि सूझ बुझ से कामयाबी मिली और एक बड़ा दुर्घटना टल गया…pic.twitter.com/3uKOCnGuuY — Kamlesh (@Kpgour72) February 16, 2026
यह भी पढ़ें : Ajit Pawar Plane Crash Video: मौत से ठीक पहले क्या हुआ? सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला नया CCTV फुटेज
सुरक्षा मानकों पर उठते सवाल
हालांकि खंडवा प्रशासन ने इसे एक सामान्य प्रक्रिया बताया है, लेकिन जिस तरह से हेलिकॉप्टर हवा में डगमगाया। उसने सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर बहस छेड़ दी है। गनीमत रही कि पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री सुरक्षित भोपाल पहुंच गए। मगर, पुणे जैसी घटनाओं से सबक लेते हुए अब राजनेताओं के हवाई दौरों में सुरक्षा और मौसम के मिजाज को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत महसूस की जा रही है।
