-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Madhya Pradeshsendhwa Sdm Ashish Kuma Ultimatum To Rioters Ram Navami 2025 Watch Video
कल का सूरज-चांद नहीं देख पाओगे…मुस्लिमों की चेतावनी के बीच दंगाइयों को SDM का अल्टीमेटम! देखें VIDEO
- Written By: अर्पित शुक्ला
MP SDM Viral Video: रामनवमी जुलूस को लेकर MP का सेंधवा काफी संवेदनशील रहा है। शांति समिति की बैठक में SDM आशीष कुमार ने कानून-व्यवस्था को लेकर दंगाइयों को खुली चेतावनी दी है।

कल का सूरज-चांद नहीं देख पाओगे...मुस्लिमों की चेतावनी के बीच दंगाइयों को SDM का अल्टीमेटम! देखें VIDEO
नवभारत डेस्क: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में रामनवमी को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में SDM आशीष कुमार ने साफ तौर पर कहा कि अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो NSA लगाकर जेल भेज देंगे, और अगले दिन का चांद-सूरज नहीं देख पाएंगे। संसद से वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद से ही ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड और कई मुस्लिम संगठनों ने देशव्यापी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। जिसके बाद अब रामनवमी को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
रामनवमी और हनुमान जयंती के मद्देनजर आयोजित की गई इस शांति समिति की बैठक में बड़वानी पुलिस अधीक्षक, सेंधवा एसडीएम तथा सेंधवा थाना प्रभारी सहित तमाम अधिकारी और शहर के लिए लोग शामिल थे। एसडीएम आशीष ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी खास समुदाय के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए बोल रहा हूं। मेरा फोकस कानून व्यवस्था पर है।
‘नहीं देख पाएंगे सूरज-चांद…’
शांति समिति की बैठक में SDM आशीष कुमार ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त टिप्पणी की और साफ लहजे में दो टूक कहा कि SDM होने के नाते कानून-व्यवस्था को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। बहुत प्यार से बात हो रही है, लेकिन मेरी नौकरी का हिस्सा है कि मैं एक बार प्यार से बोल दूं कि जिसके द्वारा भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने की खबर मिलेगी। उन्होंने कहा कि तो CRPC और IPC तो बहुत सामान्य बात है। राज्य सुरक्षा कानून (N¬¬¬SA) जो लगाना होगा लगाएंगे, ऐसा करने वाले दोबारा सूरज-चांद नहीं देख पाएंगे। तो बहुत क्लियर रहें।
सम्बंधित ख़बरें
‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
मुंबई में रहना कितना महंगा? IIM ग्रेजुएट ने बताया एक महीने का खर्च, ₹1.31 लाख का हिसाब सुन लोग रह गए हैरान
स्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
देखें वीडियो
बड़वानी के एसडीएम का खुला अल्टीमेटम! ‘कानून व्यवस्था बिगड़ी तो NSA लगाएंगे’ ‘ऐसा करने वाले दोबारा सूरज-चांद नहीं देख पाएंगे’#RamNavami #WaqfAmendmentBill pic.twitter.com/oIexeP9FDC — अभिषेक ‘अजनबी’ ✍🏻 (@abhishekAZNABI) April 5, 2025
2022 में हुआ था बवाल
रामनवमी जुलूस को लेकर मध्य प्रदेश का सेंधवा बहुत संवेदनशील रहा है। यहां 2022 में रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव के बाद विवाद बढ़ गया था। प्रशासन ने दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मकान भी तोड़े थे। तब से स्थानीय प्रशासन रामनवमी के जुलूस को लेकर काफी संवेदनशील रहा है। इस बार वक्फ संशोधन बिल को लेकर पहले ही माहौल गर्म है। इसी वजह से प्रशासन ने सेंधवा में शांति समिति की बैठक आयोजित की थी।
Madhya pradeshsendhwa sdm ashish kuma ultimatum to rioters ram navami 2025 watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM












