पड़ोसी राज्य के लिए CM यादव ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 5 करोड़ देने का ऐलान
MP government: बस्तर संभाग के जिलों में बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई है। जिसके देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के लिए 5 करोड़ और राहत सामग्री भेजने की घोषणा की है।
- Written By: पूजा सिंह
मुख्यमंत्री मोहन यादव (सौजन्य सोशल मीडिया)
Chief Minister Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित छत्तीसगढ़ की मदद के लिए आगे आए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पांच करोड़ रुपये और राहत सामग्री भेजने की रविवार को घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आश्वस्त किया कि मध्यप्रदेश सरकार सदैव उनके साथ है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, ‘पड़ोसी राज्य की मदद हमारा दायित्व है। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मदद की भावना से पांच करोड़ रुपये और राहत सामग्री, छत्तीसगढ़ भेजी जा रही है।” छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में बाढ़ से बहुत क्षति हुई है। सीएम मोहन यादव ने प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सहायता के लिए तत्परता से कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सराहना की और कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के आसपास के हालातों पर लगातार नजर रख रही है।
CM यादव ने हर संभव मदद का दिया भरोसा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, ‘मध्यप्रदेश की ओर से भविष्य में भी छत्तीसगढ़ को आवश्यकतानुसार सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाएगी।” सीएम ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी सरकारें परस्पर समन्वय और सहानुभूति के भाव से कठिनाई और परेशानी के समय में साथ-साथ काम कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट में किया गया पेश, पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड
MP में फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का पर्दाफाश: सरकारी रेडियोग्राफर बना ‘डॉक्टर’ बनाने वाला मास्टरमाइंड
DGP का बड़ा आदेश: 5 साल से एक ही थाने में टिके पुलिसकर्मियों का होगा ट्रांसफर
कॉकरोच जनता पार्टी पर सियासी बयानबाजी तेज, खंडेलवाल बोले- ये कोई चिंता का विषय नहीं
अतिवृष्टि के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आई बाढ़ से जन-धन की क्षति हुई है। पड़ोसी राज्य होने के नाते हमारा दायित्व है कि हर संभव सहायता पहुँचाएँ। इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से ₹5 करोड़ की राशि एवं आवश्यक राहत सामग्री भेजी जा रही है। इस आपदा की घड़ी में मध्यप्रदेश,… pic.twitter.com/qy1LbUz7bt — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 7, 2025
CM विष्णु देव ने जताया आभार
मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से मदद का हाथ बढ़ा जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मध्यप्रदेश सरकार का आभार जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद मोहन यादव जी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं, अपितु आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा। पुनः धन्यवाद।
आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद मोहन यादव जी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं, अपितु आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा। पुनः धन्यवाद। https://t.co/Ex5HYkX5Wm — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 7, 2025
ये भी पढ़ें : दुनिया में एक साथ आया भूकंप…तो कैसा होगा तबाही का मंजर, क्या हो जाएगा इंसानियत का खौफनाक अंत?
बस्तर संभाग में बाढ़ ने मचाई तबाही
बता दें कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बांध टूटने से आई बाढ़ में पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं बस्तर संभाग के सभी जिलों में पहली बार बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। बाढ़ के कारण संभाग के इलाकों में भारी क्षति हुई है, कई लोग बेघर हो गए। वहीं किसानों की फसलें भी तबह हुई है।
