भोपाल में युवती पर अश्लील टिप्पणी करने वाला मनचला गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने निकाला जुलूस
Bhopal Police Action: भोपाल के अयोध्या नगर में राह चलती युवती पर अश्लील टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Bhopal Eve Teasing Case: राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में राह चलती युवती पर अश्लील टिप्पणी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का उसी इलाके में पैदल जुलूस निकाला, जहां उसने युवती के साथ अभद्रता की थी।
जानकारी के अनुसार, अयोध्या नगर क्षेत्र में एक युवती अपने काम से जा रही थी। इसी दौरान एक युवक उसका पीछा करते हुए उस पर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगा। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होते ही मामला पुलिस तक पहुंचा।
कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार
वायरल वीडियो के आधार पर अयोध्या नगर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अभिषेक विश्वकर्मा के रूप में की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से सीहोर का निवासी है और वर्तमान में भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूरी करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Chhatarpur News: दहेज प्रताड़ना के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
MP में कंसल्टेंट्स के भरोसे हो रहा शहरों का विकास, अधिकारियों से ज्यादा सलाहकारों की संख्या पर उठे सव
राजगढ़ के भियापुरा गांव में पसरा मातम: सड़क हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार, एक साथ उठीं चार अर्थियां
मुरैना में बड़ा हादसा टला: हाईटेंशन लाइन टूटकर सड़क पर गिरी, तार से निकलती चिंगारियों के बीच जारी रही आवाजाही
इलाके में निकाला जुलूस, भेजा जेल
महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त संदेश देने के लिए पुलिस ने आरोपी का उसी इलाके में पैदल जुलूस निकाला, जहां उसने युवती के साथ अभद्रता की थी। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें : MP में कंसल्टेंट्स के भरोसे हो रहा शहरों का विकास, अधिकारियों से ज्यादा सलाहकारों की संख्या पर उठे सव
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का संदेश
भोपाल पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़, अभद्रता या अश्लील हरकत करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
